न बीपी न शुगर, हल्दी की रस्म के दौरान थम गई टीचर की सांसें, डांस करते-करते कुर्सी पर बैठे और फिर उठे ही नहीं

Betul Heart Attack: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान खुशी का माहौल अचानक गम में बदल गया। मेहंदी की रस्म में डांस करने के बाद शिक्षक की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि डांस के बाद मृतक टीचर कुर्सी पर जाकर बैठे और दो मिनट बाद नीचे गिर पड़े। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर इसे कार्डियक अरेस्ट बता रहे हैं।

Dancing teacher dies Betul News

मामला बुधवार रात जैन दादावाड़ी का है। टीचर संदीप ठाकरे (46) पूर्व डीपीसी के बेटे की मेहंदी रस्म में शामिल हुए थे। बता दें, संदीप ठाकरे मंडई खुर्द में शासकीय मिडिल स्कूल में शिक्षक थे, उनकी पत्नी भी टीचर है। दोनों के दो बच्चे हैं। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की सही वजह सामने आ सकेगी।

साथी टीचरों ने बताया कि संदीप बेहद व्यावहारिक थे। उनका आदिवासी कल्चर से बड़ा जुड़ाव रहता था। रात को मेंहदी की रस्म के दौरान डीजे पर लोग डांस कर रहे थे।

एक मिनट 12 सेकेंड का एक डांस का वीडियो भी सामने आया है। शिक्षक मेंहदी रस्म के दौरान बिंदास होकर साथियों के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं। करीब 1 मिनट डांस करने के बाद उन्होंने साथियों को बस कहकर हाथ देकर रुकने के लिए कहा।

साथी डांस करते रहे, लेकिन वे डांस स्टेज से हट कर पीछे जाकर कुर्सी में बैठ गए। कुर्सी में बैठे-बैठे उन्हें घबराहट ही महसूस हुई और उन्होंने चेहरे पर हाथ रख लिया। करीब 2 मिनट बाद वे अचानक कुर्सी से गिरे और बेहोश हो गए।

परिजनों के मुताबिक, संदीप ठाकरे पूरी तरह स्वस्थ लग रहे थे और उन्होंने डांस में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अब मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण का खुलासा हो सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+