मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में BSP, SP और GGP पार्टी की क्या रही भूमिका, तीसरा मोर्चा विफल !
MP Election News: एमपी विधानसभा चुनाव 2023 के मतदान हो चुके हैं और पिछले 6 महीने से कांग्रेस बीजेपी के अलावा तमाम पार्टियों चुनावी तैयारी शुरू कर चुकी थी। वहीं बहुजन समाज पार्टी की बात करें तो गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ मिलकर इस बार मैदान में प्रत्याशी उतारे और आम आदमी पार्टी ने 70 सीटों पर ताकत झोंकी।
वरिष्ठ पत्रकार गिरजा शंकर ने बताया कि धीरे-धीरे प्रदेश में तीसरा मोर्चा की भूमिका खत्म होती गई। मध्य प्रदेश में 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच ही मुख्य मुकाबला हुआ है। प्रदेश में आरक्षण सीटों के अलावा भी ऐसी कई सिम यहां पर तीसरा मोर्चा अच्छी खासी पकड़ रखता था लेकिन इस चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने उनके खेमे में सेंध लगाने की जो कोशिश की उससे यह दल कमजोर हो गए।

वहीं भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा का कहना है कि जनता बाहर से आई अन्य पार्टियों को पहचान चुकी है पार्टियां चुनाव के समय आती है और जनता को लुभावने वादे करती है पर जनता इनके साथ नहीं जाती है और इस बार हमारी सरकार बनेगी।
इधर तीसरे मोर्चे को लेकर यश भारती राष्ट्रीय प्रवक्ता समाजवादी पार्टी कहना है कि प्रदेश में जो वोट प्रतिशत इस बार बढ़ा है इससे यह पता लग रहा है कि बीजेपी और कांग्रेस से जनता नाराज है और इसीलिए उन्होंने बंपर वोटिंग की है और तीसरा मोर्चा भी सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।
हालांकि मध्य प्रदेश में 2533 उम्मीदवारों ने अपनी विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाई है और सभी की किस्मत अभी एवं में कैद है 3 दिसंबर को परिणाम आने के बाद ही दूध का दूध और पानी का पानी होगा।












Click it and Unblock the Notifications