MP के खिलचीपुर से लौट रहे बारातियों का हुआ एक्सीडेंट, 9 युवकों की चली गई जान, ट्राले और वैन की हुई टक्कर

jhalawar accident news: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर से आए ना बारातियों के राजस्थान में एक भीषण सड़क हादसे के चलते मौत हो गई। झालावाड़ अकेलेरा के पचोला में यह हादसा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची प्रत्येक दर्शियों के अनुसार बेकाबू ट्राले की चपेट में वैन आ गई। वैन सवार 9 युवकों की मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि हादसे में वैन के परखच्चे उड़ गए। एमपी से शादी के कार्यक्रम अटेंड करने के बाद यह सभी युवक वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में बेकाबू स्पीड के चलते एक्सीडेंट हो गया। पुलिस ने ट्राला चालक को राउंडअप किया है।

Wedding procession returning from MP Khilchipur met with an accident 9 youths died trolley and van collided

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांचकर रही है। जानकारी के अनुसार सभी लोग वन में सवार होकर मध्य प्रदेश के डूंगरी खिलचीपुर से अपने घर डूंगरगांव लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ।

इस दुर्घटना के बाद, ट्रोले के ड्राइवर ने मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने उसे डिटेन कर लिया है। अकलेरा थाना प्रभारी संदीप बिश्नोई ने बताया कि अकलेरा के समीप डंगर गांव के बागरी समाज के लोग शनिवार को अपने रिश्तेदार के शादी समारोह में मध्य प्रदेश गए थे। इसी दौरान बारात में से लौटते समय उनकी वैन ट्रोले की चपेट में आ गई।

Wedding procession returning from MP Khilchipur met with an accident 9 youths died trolley and van collided

हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने मृतकों के शव को अकलेरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखवाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी मृतक बागरी समाज के हैं। पुलिस अभी भी हादसे के कारण की जाँच में लगी है और परिजनों को सूचित किया गया है। इस हादसे के पीछे की वजह का पता लगाने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Wedding procession returning from MP Khilchipur met with an accident 9 youths died trolley and van collided

जिले में गत दिनों में यह दूसरा बड़ा हादसा है, पहले गंगाधार थाना क्षेत्र में एक घटना आई थी जिसमें एक डंपर ने कुचलकर पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया था, जो कि सामान्य नहीं थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+