मध्यप्रदेश में 'Monsoon Break' और कमजोर मानसून, 5 जिलों में अत्याधिक कम बारिश की स्थिति बनी

Madhya Pradesh में अगस्त के महीने में जहां मानूसन की जोरदार बारिश का दौर चलता था, वर्तमान में 'मानसून ब्रेक' (Monsoon Break) और कमजोर मानूसन की स्थिति बनी हुई हैं। इस कारण प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित सतना, अशोकनगर, मंदसौर और खरगोन में औसत बारिश से 22 से 28 प्रतिशत तक कम बारिश दर्ज की गई है। अगस्त में प्रदेश के दर्जन अन्य जिलों में भी औसत से 25 से 57 प्रतिशत तक कम बारिश हुई है।

मध्यप्रदेश में ब्रेक और कमजोर मानसून, 5 जिलों में अत्याधिक कम बारिश

मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार मप्र में अगस्त महीने में करीब एक हफ्ते से 'मानसून ब्रेक' की स्थिति बनी हुई है। इसका सीधा असर यह पड़ा की कई महानगर और जिलों में अल्पवर्षा की स्थिति बन गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार भोपाल में -22%, अशोकनगर में -22%, मंदसौर में -22%, खरगौन में -26% और सतना में सबसे कम -28% तक कम बारिश दर्ज की गई है। यह आंकड़े जून 2023 से 11 अगस्त 2023 के दरमियान हैं।

पश्चिमी मध्यप्रदेश
भोपाल : वास्तविक 444.5 सामान्य 569.8 प्रतिशत प्रत्यांतर -22%
अशोकनगर: वास्तविक 444.5 सामान्य 569.8 प्रतिशत प्रत्यांतर -22%
मंदसौर: वास्तविक 379.9 सामान्य 488.3 प्रतिशत प्रत्यांतर -22%
खरगौन: वास्तविक 317.8 सामान्य 427.8 प्रतिशत प्रत्यांतर -26%

पूर्वी मध्यप्रदेश
सतना: वास्तविक 317.8 सामान्य 427.8 प्रतिशत प्रत्यांतर -28%

अब आगे क्या' ब्रेक मॉनसून कब तक, अब बारिश कैसी होगी
मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र नायक बताते हैं कि ताजा मानसून प्रणाली के उभरने से 16 से 20 अगस्त के बीच एक सीमित क्षेत्र में अस्थायी रूप से मानसून गतिविधि सक्रिय हो सकती है फलस्वरूप पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ बारिश होने की संभावना है। उत्तरी छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश तक भी कुछ बारिश होने की संभावना है। वहीं देश में बारिश गतिविधि पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत की तलहटी तक सीमित रहेगी। शैलेंद्र नायक के अनुसार मानसून ब्रेक का तात्पर्य शुष्क अवधि से है जब मानसून के मौसम के दौरान बारिश नहीं होती है।

अगस्त 2023 में एमपी मध्यप्रदेश के अत्यधिक कम वर्षा वाले जिले
झाबुआ: वास्तविक 59.1 सामान्य 136.0 प्रतिशत प्रत्यांतर -57%
बैतूल: वास्तविक 64.4 सामान्य 140.2 प्रतिशत प्रत्यांतर -54%
देवास: वास्तविक 59.5 सामान्य 127.0 प्रतिशत प्रत्यांतर -53%
श्योपुर: वास्तविक 96.0 सामान्य 136.6 प्रतिशत प्रत्यांतर -49%
नर्मदापुरम: वास्तविक 107.7 सामान्य 178.7 प्रतिशत प्रत्यांतर -40%
विदिशा: वास्तविक 96.0 सामान्य 136.6 प्रतिशत प्रत्यांतर -30%
मुरैना: वास्तविक 70.5 सामान्य 97.2 प्रतिशत प्रत्यांतर -27%
छिंदवाड़ा: वास्तविक 93.5 सामान्य 125.3 प्रतिशत प्रत्यांतर -25%

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+