Bhopal News: गर्मी के तीखे तेवर को देखते हुए भोपाल में वोट डालने के लिए सुबह से ही लोगों की लगी कतार
MP Lok Sabha Election 2024 Voting: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लोकसभा चुनाव 2000 24 को लेकर लोगों में खासा उत्सह नजर आ रहा है। लेकिन गर्मी के तीखे तेवर ने लोगों को सुबह से ही वोट डालने के लिए मजबूर कर दिया है। इसी के चलते मतदान केदो पर लोगों की लंबी कटारे देखी जा रही है।
मौसम विभाग की माने तो आज टेंपरेचर 40 से 43 डिग्री के बीच रहेगा। भोपाल, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, गुना, राजगढ़, बैतूल, सागर और विदिशा में गर्मी के तीखे तेवर रहेंगे और इन्हीं लोकसभा क्षेत्र में वोटिंग भी होना है।

भोपाल लोकसभा सीट के तीसरे चरण की वोटिंग शुरू हो चुकी है। ग्रामीण और शहरी इलाकों के मतदान केंद्रों पर मतदान की लाइनें पहले से ही लग गई हैं। इस बार 22 उम्मीदवारों की महा दौड़ मैदान में है। कुल 2034 पोलिंग बूथ पर मतदान होगा।
मतदान के दौरान 3 बार लक्ष्यित ड्राॅ आयोजित किए जाएंगे, जिसमें वोटर्स को गिफ्ट्स जीतने का मौका मिलेगा। 111 पिंक और 70 मॉडल बूथ तैयार किए गए हैं, और आधे से अधिक मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग का व्यवस्था की गई है। साथ ही, बूथों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है।
बंपर वोटिंग को प्रोत्साहित करने के लिए, पहली बार पोलिंग बूथ पर ही 3 बार ड्राॅ आयोजित किए जाएंगे, जिसमें वोटर्स को विभिन्न गिफ्ट्स जीतने का मौका मिलेगा। वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। पिछले लोकसभा चुनाव में 64% वोटिंग दर्ज की गई थी।
पहली बार 5 शहरों तापमान ज्यादा
बता दे मध्य प्रदेश में सोमवार को पहली बार 5 शहरों - दमोह, टीकमगढ़, खजुराहो, सतना और नौगांव में - पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। सबसे अधिक तापमान नौगांव में दर्ज किया गया, जहां पारा 43.7 डिग्री सेल्सियस था। दमोह, टीकमगढ़-खजुराहो में 43 डिग्री और सतना में 43.2 डिग्री का पारा दर्ज किया गया। इसके कारण यहां गर्म हवाओं का असर भी दिखा। पहले भी कई शहरों में रातें गर्म रही थीं। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी तेज गर्मी की चेतावनी जारी की है।












Click it and Unblock the Notifications