'हम वही गारंटी देते हैं जो हम पूरी कर सकते हैं', रीवा में बोले पंजाब सीएम भगवंत मान
Bhagwant Mann: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में आम आदमी पार्टी (AAP) का झंडा गाड़ने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री और सीनिय लीडर भगवंत मान का एमपी में दूसरे दिन भी तुफानी दौरा जारी रहा। सीएम भगवंत मान ने बुधवार 11 अक्टूबर को रीवा संभाग के मऊगंज और सिरमौर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।
मऊगंज और सिरमौर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम भगवंत मान ने शिवराज चौहान और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की तीखी आलोचना की। इस दौरान सीएम मान ने जनता को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी प्रत्याशी सरिता पांडे के पक्ष में वोट करने की अपील की। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम मान ने पूछा आपको सिरमौर का मतब पता है की क्या हैं?

सीएम मान ने कह कि पंजाब में सिरमौर का मतलब होता है सबसे बड़ा, जिस नेता को जिस कवि जिस गायक को बड़ा कहना होता है, उसके नाम के आगे सिरमौर लगाया जाता है। आपके विधानसभा का नाम ही सिरमौर है, इसलिए आप सभी सबसे बड़े विधानसभा के मालिक हो।
इस दौरान जनसभा में बोलते हुए सीएम मान ने कहा कि ये बीजेपी वाले कहते हैं 'डबल इंजन' सरकार। मध्य प्रदेश को भी तो डबल इंजन मिला था, क्या हुआ? कहां गई गाड़ी...गाड़ी तो चली ही नहीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर एक इंजन में ही जान (दम) हो ना दूसरे इंजन की जरूरत नहीं पड़ती है। कहा कि मध्य प्रदेश को अब डबल इंजन की नहीं, बल्कि नए इंजन की जरूरत है।
सीएम मान ने कहा कि केजरीवाल मॉडल, एक नया इंजन पहुंच चुका है मार्किट में। कहा कि प्रदूषण भी नहीं फैलता और फटाफट स्पीड है। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब और दिल्ली में यह मॉडल लोगों ने अपना लिया तो दोनों जगह विकास की गाड़ी पटरी पर दौड़ रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि 37 दिन रह गए, आपको 5 साल बाद 17 नवंबर को एक मौका मिलेगा।
उसमें भी केवल 9 घंटे, इन 9 घंटों का अपने सही इस्तेमाल कर लिया तो वो 9 घंटे इतिहास में लिखे जाएंगे। इस दौरान सीएम मान ने बोलते हुए कहा कि हम वो चीज कहते नहीं, जो पूरी नहीं कर सकते। हम जो कहते है वो पूरी भी करते है। सीएम मान कहा कि अब पीएम भी गारंटियां बोलने लगे है।
सीएम मान ने कहा कि जब 140 करोड़ लोगों ने बीजेपी के लिए बजा दी खतरे की घंटियां, तब याद आई मोदीजी को गारंटियां। ये गारंटियां नहीं चलेंगी, केजरीवाल वाली गारंटिया अच्छी है। वो पूरी होती है...।












Click it and Unblock the Notifications