Video: जब ढ़ोल बजाकर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया डांस
Recommended Video

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज कांग्रेस की एक रैली के दौरान ढ़ोल बजाकर डांस किया। सिंधिया ने अनूपपुर इलाके में एक रैली के दौरान डोल बजाया और लोगों के साथ डांस किया। सोशल मीडिया पर सिंधिया के डांस का ये वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सिंधिया इस दौरान ने ढ़ोल बजाकर कलाकारों के साथ पारंपरिक डांस किया। उन्होंने सिर पर उसी तरह की पगड़ी भी पहनी थी।

वहीं गुरुवार को उन्होंने सत्ताधारी भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह ऐसी पार्टी है, जो बात तो राम का मंदिर बनाने की करती है, मगर मंदिर नाथूराम गोडसे का बनाती है। उन्होंने कहा कि आज देश में चाहे जिस क्षेत्र में भी देखें, जो कुछ भी है वह कांग्रेस का बनाया हुआ है।
देश में जो भी विकास हुआ, वह कांग्रेस ने किया। उन्होंने कहा कि 4 सालों में भाजपा सरकार ने जो किया है वो जनता देख रही है और पछता रही है।












Click it and Unblock the Notifications