अमीषा पटेल के खिलाफ जारी हुआ वारंट, अगर नहीं हुईं पेश तो हो सकती है गिरफ्तारी

भोपाल, 29 नवंबर: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल मुश्किलों में घिरती नजर आ रही हैं। भोपाल की जिला कोर्ट के न्यायाधीश रवि कुमार बोरासी ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया है। अमीषा पर 32 लाख 25 हजार का चेक बाउंस का मामला बना है। जिला कोर्ट ने अमीषा को 4 दिसंबर को उपस्थित होने के निर्देश जारी किए हैं। अमीषा पटेल मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की स्टार प्रचारक रही हैं।

warrant issued against Ameesha Patel in cheque bounce case bhopal

यूटीएफ टेलीफिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के अधिवक्ता रवि पंथ ने एक्ट्रेस अमीषा पटेल की कंपनी पर केस दर्ज कराया था। अमीषा पटेल और उनकी कंपनी M/S अमीषा पटेल प्रोडक्शन ने यूटीएफ टेलीफिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड से फिल्म बनाने के नाम पर 32 लाख 25 हजार रुपए उधार लिए थे। जिसके एवज में उन्होंने दो चेक 32 लाख 25 हजार के दिये थे जो बाउंस हो गए थे। अब प्रथम श्रेणी जिला न्यायाधीश रवि कुमार बोरासी ने अमीषा के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है।

अमीषा जमानती वारंट लेने के बाद 4 दिसंबर 2021 को जिला न्यायालय में उपस्थित नहीं होती हैं, तो गिरफ्तारी वारंट जारी किया जा सकता है। इससे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल के खिलाफ इंदौर में भी 10 लाख रुपए के चेक बाउंस मामले में केस दर्ज किया गया था। एक्ट्रेस अमीषा पटेल के खिलाफ दो साल पहले रांची कोर्ट ने भी अरेस्ट वारंट जारी किया था। जिसमें उनपर प्रोड्यूसर अजय कुमार ने ढाई करोड़ रुपये के चेक बाउंस का आरोप लगाया हुआ था।

प्रोड्यूसर अजय कुमार ने 2018 में कोर्ट में शिकायत की थी कि उन्होंने एक्ट्रेस को फिल्म देसी मैजिक बनाने के लिए 3 करोड़ रुपये उधार दिए थे। अमीषा पटेल बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ-साथ मध्य प्रदेश में कांग्रेस के लिए स्टारक प्रचारक भी रह चुकी हैं। उन्होंने पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में रैली निकालते हुए वोट मांगती हुई नजर आ चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+