Orchha: रामराजा सरकार के VIP दर्शन, राजभोग होंगे महंगे, गर्भगृह से बाहर आएंगे भगवान
ओरछा में श्री रामराजा महालोक का निर्माण होने जा रहा है, इसके पहले ही भगवान के वीआईवी दर्शन, राजभोग और महाप्रसाद के लिए अब भक्तों को ज्यादा राशि खर्च करना होगी। जल्द ही बढ़े हुए शुल्क को लागू किया जा सकता है। बता दें कि सामान्य भक्तों व सामान्य प्रसाद के लिए कोई अलग से शुल्क नहीं लगता है। वीआईपी भक्तों को अब डेढ़ गुना अधिक तक शुल्क देना होगा।

देश में बुंदेलखंड की अयोध्या व भगवान श्रीराम की राजधानी के रूप में प्रसिद्ध् ओरछा में भगवान श्री रामराजा सरकार मंदिर की व्यवस्थापन कमेटी ने मंदिर वीआईपी दर्शन सहित अन्य व्यवस्थाओं व राजभोग और महाप्रसाद के शुल्क में बढ़ोत्तरी करने का निर्णय लिया है। निवाड़ी कलेक्टर अरूण विश्वकर्मा और मंदिर प्रबंध के सदस्यों की बैठक में वीआईपी दर्शन सहित प्रसादी व अन्य व्यवस्थाओं के लिए वर्तमान शुल्क में बढ़ोत्तरी के लिए प्रस्ताव रखे गए थे। कलेक्टर ने इन्हें स्वीकार कर शुल्क का परीक्षण कर तय करने के लिए एसडीएम निवाड़ी की अध्यक्षता में कमेटी बनाई है। जो बढ़ा शुल्क तय करेगी। जल्द ही इसे लागू कर दिया जाएगा।
श्रावण तीज मेला में गर्भगृह से बाहर विराजेंगे सरकार
मंदिर प्रबंधन से मिली जानकारी अनुसार आगामी 19 से 21 अगस्त तक रामराजा सरकार मंदिर परिसर में श्रावण तीज का मेला लगता है। इस दौरान मंदिर में विशेष आयोजन होते हैं। वहीं श्री रामराजा सरकार गर्भगृह से बाहर आकर तीन दिन तक भक्तों को सावन के झूले में दर्शन देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications