Lok sabha election: देवास में मंत्री विश्वास सारंग ने बताया- कांग्रेस ने किसके दबाव में लागू की थी धारा 370

MP Lok Sabha Election: निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा हो जाने के बाद मध्य प्रदेश में प्रचार का दौर शुरू हो चुका है। इस दौरान मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने देवास में प्रचार के दौरान बड़ा बयान दे दिया। हां मंत्री सारंग ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने तुष्टिकरण और अलगावादी ताकतों के दबाव में धारा-370 को लागू किया था।

भाजपा द्वारा चलाए जा रहे बूथ विजय अभियान के तहत 22 मार्च तक बूथ पर सभी कार्यकर्ता हर दिन दो घंटे का समय दें और 370 नए वोट पार्टी के लिए जोड़ें। पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए अबकी बार 400 पार का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमें हर बूथ पर 370 नए मतदाता जोड़ने हैं।

Vishwas Sarang big statement on Article 370 during Lok Sabha election 2024 campaign

बीजेपी लोकसभा चुनाव में 400 पार का लक्ष्य प्राप्त करेगी और श्री नरेंद्र मोदी जी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। देश के आजाद होने के बाद कांग्रेस सरकार ने तुष्टीकरण और अलगाववादी ताकतों के दबाव में जम्मू-कश्मीर में धारा 370 लगाकर जम्मू-कश्मीर को भारत से अलग करने का बीज बोया था। यह बात प्रदेश शासन के मंत्री श्री विश्वास सारंग ने देवास में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। सम्मेलन को देवास सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी और विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार ने भी संबोधित किया।

Vishwas Sarang big statement on Article 370 during Lok Sabha election 2024 campaign

विश्वास सारंग ने कहा कि वर्ष 1947 में स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात धर्म के आधार पर देश का बंटवारा किया गया। उसी प्रकार जम्मू-कश्मीर में धारा 370 लागू कर जम्मू-कश्मीर को भारत से अलग करने का बीज बोया गया था। जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा एक देश में दो विधान, दो प्रधान नहीं चलेंगे का नारा देते हुए धारा 370 का विरोध करते हुए बलिदान तक दे दिया, लेकिन तुष्टिकरण की राजनैतिक सोच के चलते इस पर पुनर्विचार कर निरस्त नहीं किया।

धारा 370 की वजह से जम्मू-कश्मीर में पनपा अलगाववाद और आतंकवाद

प्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा 5 अगस्त 2019 को एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को समाप्त कर उसे भारत का अविभाज्य अंग बनाया गया। पार्टी कार्यकर्ता हर बूथ पर 370 मतों की वृद्धि कर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और 400 सीटों का लक्ष्य प्राप्त कर श्री मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएंगे। श्री सारंग ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर में धारा 370 लागू करने की वजह से ही अलगाववाद और आतंकवादी पनपा। श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के पश्चात देश में आतंकवाद की घटनाओं पर विराम लगा है। प्रत्येक बूथ पर 370 वोट की वृद्धि का लक्ष्य डॉ मुखर्जी के प्रति समर्पण के साथ ही कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास से जोड़े रखने का माध्यम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+