Vijaypur Upchunav News: कांग्रेस की बड़ी जीत, मुकेश मल्होत्रा ने भाजपा के मंत्री रामनिवास रावत को हराया

मध्य प्रदेश के विजयपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल की है। कांग्रेस के प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा ने भाजपा के वन मंत्री रामनिवास रावत को 6,000 से अधिक वोटों के अंतर से हराया।

हालांकि, आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है, लेकिन यह जीत कांग्रेस के लिए एक बड़ी राजनीतिक सफलता मानी जा रही है।

Vijaypur Assembly by-election victory for Congress Mukesh Malhotra defeats BJP minister Rawat

रामनिवास रावत, जो पहले कांग्रेस से जुड़े हुए थे, ने 2023 में कांग्रेस के टिकट पर 18,000 वोटों से विजय प्राप्त की थी। लेकिन कांग्रेस से बगावत कर भाजपा में शामिल होने के बाद उन्हें इस उपचुनाव में मुकेश मल्होत्रा से हार का सामना करना पड़ा। भाजपा में शामिल होने के बाद रावत को इस चुनाव में 7,000 से अधिक वोटों से हार का सामना करना पड़ा।

Vijaypur Assembly by-election victory for Congress Mukesh Malhotra defeats BJP minister Rawat

कांग्रेस की इस बड़ी जीत में नीटू सिकरवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। लोकसभा चुनाव में नीटू सिकरवार को हराने में रामनिवास रावत ने अहम भूमिका निभाई थी, लेकिन 6 महीने बाद नीटू सिकरवार ने अपनी हार का बदला लेते हुए कांग्रेस को विजय दिलाई।

विजयपुर उपचुनाव में कांग्रेस के रणनीतिक नेतृत्व ने भी अपनी भूमिका निभाई, जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह की जोड़ी ने अहम योगदान दिया। यह जीत कांग्रेस के लिए एक बड़ा सियासी संकेत है और पार्टी कार्यकर्ताओं के उत्साह को और बढ़ाती है।ॉ

जीतू पटवारी का बयान

जीतू पटवारी ने कहा कि विजयपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत कार्यकर्ताओं की अडिग मेहनत और संघर्ष की जीत है। कांग्रेस के प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा की जीत सिर्फ एक चुनावी विजय नहीं, बल्कि उन कार्यकर्ताओं की संघर्षों और बलिदान की कहानी है जिन्होंने तमाम मुश्किलों और यातनाओं का सामना किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस की लाठी, प्रशासन के दबाव और बीजेपी समर्थित गुंडे, डकैत और माफिया से लड़ते हुए अपनी जिद और संघर्ष को साबित किया। पुलिस, कलेक्टर, एसपी, तहसीलदार और थानेदार जैसे अधिकारी पूरी तरह से कांग्रेस के खिलाफ थे, लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हार नहीं मानी और डटे रहे।

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज किए गए, बेगुनाहों को जेल भेजा गया, और मतदाताओं को प्रलोभन देने के लिए 50 करोड़ से अधिक रुपये बांटे गए। फिर भी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह जीत हासिल की और सच्चाई और मेहनत की ताकत को साबित किया।

कांग्रेस के इस संघर्ष और जीत का श्रेय कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता को जाता है। इस जीत को बाबा साहब अंबेडकर के संविधान और कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ताओं की महत्त्वपूर्ण भूमिका के रूप में देखा जा सकता है। मैं कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता के सामने नतमस्तक हूं, जिन्होंने इस मुश्किल वक्त में पार्टी को इस जीत तक पहुंचाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+