प्यार की सजा! भाइयों ने बहन पर लाठी-डंडों से बरपाया कहर, रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल

Recommended Video

    भाइयों ने बहन को दी दलित युवक से प्यार करने की सजा, देखें वायरल वीडियो

    धार। 1 मिनट 33 सेकंड का यह वीडियो रोंगटे खड़े कर देने वाला है। इसमें 'अपनाें' ने हैवानियत की सारी हदें पार कर डाली। भाइयों ने बहन को सरेआम ऐसी 'तालिबानी सजा' दी कि देखने वालों की भी रुह कांप उठी। जिसके जो लाठी-डंडा हाथ लगा उसने उसी से इस पर कहर बरपा दिया। युवती ने बचने कोशिश भी की। जमीन पर गिरी...। हाथ जोड़े...। गिड़गिड़ाई भी..., मगर किसी का दिल नहीं पसीजा।

    दलित युवक से प्यार करती है युवती

    दलित युवक से प्यार करती है युवती

    इस बालिग युवती का कसूर बस इतना है कि यह एक दलित युवक से प्यार करती है। उसके साथ भाग गई थी। इसी बात से नाराज भाइयों व परिवार के अन्य लोगों ने युवती को 'प्यार' की सजा दे डाली। पूरी घटना को किसी ने मोबाइल में कैद कर लिया। वीडियो वायरल हो रहा है।

    धार के घटबोरी का है वायरल वीडियो

    धार के घटबोरी का है वायरल वीडियो

    वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने युवती के भाई समेत 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। मारपीट के बाद से युवती लापता है। हर किसी को झकझोर देने वाला मध्य प्रदेश के धार जिले के बाग थाना इलाके के घटबोरी का है।

    सुबह ले गए, दोपहर में पीटा

    सुबह ले गए, दोपहर में पीटा

    धार जिला एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी ने बताया कि युवती एक लड़के के साथ चली गई। पुलिस ने दस्तयाब किया। फिर बालिग युवती की मर्जी से उसे 25 जून को परिनजों को सौंप दिया। परिजन सुबह उसे घर ले गए। दोपहर को युवती के भाई और परिवार के अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की।

    इनके खिलाफ हुई कार्रवाई

    इनके खिलाफ हुई कार्रवाई

    कमलेश सिंगार थाना प्रभारी बाग ने बताया कि युवती को काका परतिया की पिकअप से उतारकर उसके भाई महेश, सरदार, डोंगर सिंह गणपत, दिलीप, इडला, परतिया आदि 7 लोगों ने बेरहमी से पिटाई की। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने संज्ञान लेकर इनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। दिलीप, गनपत और इडला को पुलिस ने रविवार गिरफ्तार भी कर लिया। फिलहाल युवती लापता बताई जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+