MP News: धार में महिला की पिटाई का वीडियो वायरल, सरेआम डंडे बरसता रहा आरोपी, कई लोगों ने दिया साथ

MP dhar News: मध्य प्रदेश के धार महिला की पिटाई का वीडियो सामने आया है। जिसने प्रदेश में कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। महिला को सरेआम पड़कर डंडे से पीटा गया। जबकि अन्य लोग महिला की पिटाई होते देखते रहे।

यह वायरल वीडियो शुक्रवार को सामने आया जिसमें एक महिला को पकड़े चार लोग दिखाई दे रहे हैं वहीं एक अन्य शख्स उसकी लाठी से पिटाई करता हुआ दिखाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार यह वीडियो धार जिले के टांडा थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है।

Video of woman being beaten in Tanda police station area of Dhar goes viral

एसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें दिखाई दे रहा था कि अज्ञात व्यक्ति एक महिला को पीट रहा है। इसे देखने के बाद, मैंने और मेरी टीम ने घटनास्थल की जाँच की और इसे तस्दीक किया। इसके बाद, मुख्य आरोपी जिस व्यक्ति ने महिला के साथ हमला किया था, को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों को भी पकड़ने के लिए हमारी टीम कार्रवाई कर रही है।

एसपी ने बताया कि महिला की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज किया गया है और उन आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होगी, जो महिलाओं के साथ अश्लील व्यवहार करेंगे।

बताया जा रहा है कि महिला की शादी हो चुकी है और उसके बच्चे भी हैं, लेकिन वह किसी दूसरे व्यक्ति के साथ कहीं चली गई थी। जब दोनों पक्षों में बातचीत हुई, तो वह व्यक्ति महिला को फिर से गांव छोड़कर चला गया। महिला के लौटने पर गांव के सरपंच और अज्ञात लोगों ने सरेआम उसके साथ मारपीट की।

टांडा पुलिस चौकी प्रभारी गुलाब सिंह भयडिया ने बताया कि पीड़ित महिला के बयान के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। वीडियो में दिख रहे आरोपियों के अलावा भी जो लोग इस मामले में शामिल हैं, उन्हें पकड़ने के लिए टीम भेजी गई है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर चार आरोपियों को चिन्हित कर लिया है, और उनकी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

इस वीडियो के वायरल होने पर, कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने मध्यप्रदेश के धार ज़िले में हुई घटना पर बीजेपी सरकार के महिला सुरक्षा के मुद्दे पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा,

"क्या धार ज़िले की इस घटना ने एक बार फिर BJP शासन की महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाए हैं? वैसे ही मध्यप्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार में पहले नंबर पर हैं!

मोहन यादव जी, क्या धार की यह बहन आपकी सरकार से यह उम्मीद रख सकती हैं कि इस घटना की निष्पक्ष और त्वरित जांच होगी और उन्हें प्राथमिकता से न्याय मिलेगा? यह सवाल इसलिए भी है कि मध्यप्रदेश में ही महिला सबसे ज्यादा उत्पीड़न का शिकार क्यों हैं? क्यों आपकी सरकार महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों को रोकने में बार-बार असफल हो रही है?"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+