टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद मंत्री जी कर की छत पर करने लगे स्टंटबाजी, लोग बोले- 'इनसे भी निबंध लिखवाओ'
T20 World Cup 2024: भारत वर्ल्ड चैंपियन बन चुका है। 17 सालों के लंबे इंतजार के बाद 29 जून को इंडियन टीम ने साउथ अफ्रीका को टी20 विश्वकप के फाइनल में हराकर वर्ल्डकप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। पूरे देश में जश्न का माहौल है।
पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर बड़े-बड़े सितारे टीम भारत को बधाई दे रहे हैं। हर कोई इंडियन टीम के जबरदस्त प्रदर्शन की तारीफ कर रहा है। इस बीच मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

वीडियो में मंत्री विश्वास सारंग भी देशभर के लोगों की तरह भारतीय टीम की जीत का जश्न मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। भारतीय टीम की जीत का जश्न में झूमते नजर आए। बाद में भारत की जीत में मंत्रीजी इस कदर डूब गए स्टंटबाजी करने लगे।
टीम इंडिया के टी20 विश्व कप जीतने पर पहले मंत्री ने घर के बाहर लोगों के साथ जश्न मनाया। इसके बाद वह तेज रफ्तार में सड़क पर दौड़ती SUV कर की छत पर तिरंगा थामे बैठे नजर आए। जिसमें मंत्री विश्वास सांरग की कार तेफ रफ्तार में सड़क पर दौड़ती नजर आ रही है और वह तिरंगा थामे कार की छत पर बैठे हैं। इस दौरान उनके साथी भी कार पर लटके नजर आए और पीछे बैंड बाजे की आवाज सुनाई दे रही है।












Click it and Unblock the Notifications