दतिया में युवक को मुर्गा बनाकर बेल्ट से पीटने का VIDEO वायरल, बदमाशों ने शराब के लिए पैसे नहीं देने पर की घटना

दतिया में एक घटना में चार बदमाशों ने एक युवक को रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगे। जब उसने मना किया, तो बदमाशों ने उसे धमकाकर मुर्गा बनाया और उसे लातों, घूंसों, और बेल्ट से जमकर पीटा। यह घटना मंगलवार दोपहर 3 बजे की बताई जा रही है।

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिखता है कि एक युवक को बेरहमी से पीटा जा रहा है। वीडियो में एक महिला भी दिखाई देती है, जो बाद में युवक को पकड़ती है और उसे समझाती है। युवक की बाइक भी सड़क पर गिरी हुई है।

Video of young man being beaten with a belt after turning him into a cock in Datia goes viral

कोतवाली थाना प्रभारी धीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि घटनास्थल पर अभिषेक यादव, गौरव तिवारी, अंकित यादव और छोटू उर्फ अमित यादव ने एक युवक के साथ मारपीट की है। अभिषेक यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है, और अन्य आरोपी भी जल्द ही गिरफ्तार होंगे।

पुलिस के मुताबिक, फरियादी और आरोपी पड़ोसी हैं, जिनके बीच पहले भी कई बार नोकझोंक हुई है। दोनों ही पक्षों के ऊपर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपियों ने इसी रंजिश को लेकर युवक के साथ मारपीट की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+