बेटे के जन्मदिन से पहले कश्मीर में हुए आतंकी हमले में छिंदवाड़ा का लाल शहीद, आज आएगा पार्थिव देह
Chhindwara News: छिंदवाड़ा की माटी का लाल विक्की पहाड़े वायु सेना में कॉरपोरल पद पर कार्यरत थे। लेकिन जम्मू कश्मीर के पुंछ में हुए आतंकियों हमले में वो शहीद हो गए। बताया जा रहा है कि अभी आगामी 7 मई को उनके बेटे का जन्मदिन आने वाला था।
बता दे जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार शाम को (4 मई), एयरफोर्स के जवानों पर हुए आतंकी हमले में छिंदवाड़ा के निवासी विक्की पहाड़े शहीद हो गए। उन्हें नोनिया करबल के निवासी थे।

विक्की पहाड़े 7 मई को अपने 5 साल के बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए छिंदवाड़ा आने वाले थे। उनकी पत्नी की गोद भराई की रस्म भी कुछ ही दिन पहले हुई थी। इस खुशी के मौके पर, वे अपने परिवार के साथ 1 महीने की छुट्टी के लिए आए थे। 18 अप्रैल को, वे छिंदवाड़ा से वापसी के लिए ड्यूटी पर लौटे थे। शहादत की खबर सुनते ही, उनकी पत्नी और मां अत्यंत विचलित हो गईं।
33 साल के विक्की पहाड़े ने 2011 में एयरफोर्स में सेवानिवृत्ति ली थी। उनके परिवार में मां दुलारी, पत्नी रीना, और 5 साल के बेटे हार्दिक हैं। उनके पिता दिमाक चंद का निधन हो चुका है। उनकी तीन बहनों की शादियाँ हो चुकी हैं - वंदना टांडेकर (पति: सीताराम टांडेकर), विनीता महोबे (पति: संदीप महोबे), और बबीता (पति: अनादी प्रसाद मिनटे)।
शहीद के शव को उधमपुर के सैनिक कैंप में रखा गया है, और फिर वहां से एक विशेष विमान के जरिए नागपुर ले जाया जाएगा, और वहां से विशेष वाहनों में छिंदवाड़ा पहुंचाया जाएगा। गाँव नोनिया करबल में विक्की पहाड़े को आज शाम अंतिम विधि अंग दिया जाएगा। जवानों को हमले के बाद एयरलिफ्ट कर उधमपुर लाया गया था। हमले में पांच जवान घायल हो गए थे, जिन्हें उधमपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान विक्की पहाड़े शहीद हो गए। एक जवान की हालत गंभीर है।












Click it and Unblock the Notifications