भाजपा के दिग्गज नेता 28 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में करेंगे धुआंधार प्रचार-प्रसार, मांगे वोट
MP Assembly Election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा के दिग्गज नेता 28 अक्टूबर को प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुरहानपुर, धार, खरगौन, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा छिंदवाडा, जबलपुर, भोपाल, केंद्रीय मंत्री वीरेन्द्र कुमार खटीक भोपाल, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय जबलपुर ग्रामीण, प्रदेश शासन के मंत्री नरोत्तम मिश्रा सीहोर में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 28 अक्टूबर को प्रातः 11.20 बजे बुरहानपुर के नेपानगर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम शिवराज दोपहर 1.10 बजे धार जिले के धरमपुरी एवं दोपहर 2.25 बजे खरगौन जिले के महेश्वर में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

- प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा 28 अक्टूबर को दोपहर 12.40 बजे केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी का जबलपुर एयरपोर्ट पर स्वागत, अगवानी करेंगे। दोपहर 12.50 बजे रघुनाथ शाह, शंकर शाह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। दोपहर 1.30 बजे जबलपुर में संभागीय बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 3.40 बजे छिंदवाडा के जुन्नारदेव में नंदलाल शोध स्कूल ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 5.35 बजे भोपाल के भाजपा प्रदेश कार्यालय में नर्मदापुरम की संभागीय बैठक में शामिल होंगे।
- केन्द्रीय मंत्री श्री वीरेन्द्र कुमार खटीक 28 अक्टूबर को भोपाल की विभिन्न विधानसभाओं की बैठक में शामिल होंगे।
- पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय 28 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे जबलपुर ग्रामीण के मझौली विधानसभा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। दोपहर 1.40 बजे पाटन विधानसभा के परिणिता मैरिज गार्डन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन एवं दोपहर 3.05 बजे रूकमणि गार्डन में आयोजित सिहोरा मंडल के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे।
- प्रदेश शासन के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा 28 अक्टूबर को सीहोर में दोपहर 1 बजे पार्टी प्रत्याशी के नामांकन, रोड शो एवं सभा को संबोधित करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications