लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश की सभी 29 सीटें जीतेगी BJP, वीडी शर्मा ने कहा
Madhya Pradesh News: लोकसभा चुनाव 2024 अब नजदिक हैं और सत्ताधारी पार्टी बीजेपी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। बीजेपी ने भोपाल ने हाईटेक चुनाव कार्यालय का आज उद्घाटन किया। चुनाव कार्यालय के उद्घाटन में मुख्यमंत्री मोहन यादव और बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद रहे।
इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि मैं आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भोपाल में नए कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर बधाई देना चाहता हूं। पीएम मोदी के नेतृत्व में पार्टी बड़े वोट शेयर के साथ जीतेगी। तो वहीं, बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा का कहना है, "बीजेपी इस बार (लोकसभा चुनाव) मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटें जीतेगी।"

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजेपी ने मध्य प्रदेश की 29 लोकसभी सीटों के लिए संयोजक, सह संयोजक और प्रभारियों की नियुक्ति की है। इतना ही नहीं, भोपाल लोकसभा के लिए पूर्व सांसद आलोक संजर को संयोजक और जोधा सिंह अटवाल को सह संयोजक बनाया है। इंदौर लोकसभा सीट के लिए रवि रावलिया संयोजक और सांसद सुमेर सिंह सोलंकी प्रभारी बनाए गए हैं।
जबलपुर में सदानंद गोडबोले को संयोजक, राजकुमार पटेल सह संयोजक और नरेंद्र त्रिपाठी प्रभारी बनाए गए हैं। वहीं, अब सभी दिग्गज नेताओं को नई जिम्मेदारी मिलने के बाद सभी अपने-अपने क्लस्टर की जिम्मेदारियां संभालेंगे और मिशन लोकसभा के लिए जुटेंगे।












Click it and Unblock the Notifications