महाकुंभ के हादसे पर राजनीति करने से बाज आए विपक्ष के नेता-वीडी शर्मा
Madhya Pradesh News: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रयागराज महाकुंभ की घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मृतकों के साथ सरकार और भाजपा की गहरी संवेदनाएं हैं। यूपी सरकार पूरी तरह से संवेदनशीलता के साथ व्यवस्थाएं कायम करने की कोशिश में है।
इस मामले पर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव के बयान दुर्भावना से प्रेरित है। ऐसी घटनाओं पर राजनीति करना बेहद ही निंदनीय है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि सनातन पर आक्रमण करना कांग्रेस की पहले दिन से ही पहचान है। हिम्मत है तो कांग्रेस के नेता दूसरे धर्म को बोलकर दिखाएं।

वीडी शर्मा ने सपा नेता अखिलेश यादव पर कहा कि मुलायम सिंह यादव जब मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने राम मंदिर की मांग करने वाले के साथ क्या किया था सब जानते हैं। राम मंदिर निर्माण के लिए जब लोग पहुंचे थे तो सपा सरकार ने ही गोलियां चलाने का काम किया था। मीडिया के एक सवाल पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस जातिगत जनगणना करके हमेशा लोगो के बंटवारे की राजनीति करती है। कांग्रेस पार्टी के नेताओं में अंग्रेजों की जीन है।
बता दे कि महाकुंभ में हुई दुर्घटना को लेकर राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने सरकार और प्रशासन की कड़ी आलोचना की है। राहुल गांधी ने सरकार से वीआईपी मूवमेंट पर प्रतिबंध लगाने की बात कही थी तो वहीं अखिलेश यादव ने महाकुंभ की व्यवस्था सेना को सौंपने की मांग की है। विपक्ष ने इस मामले पर शासन- प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया है। इसपर पलटवार करते हुए वीडी शर्मा ने कहा ये लोग हमेशा सनातन संस्कृति और हिंदुत्व को बदनाम करने की राजनीति करते है। किसी और के बारे में ये जरा बोलकर दिखाए।
यह भी पढ़ें- MP News: भोपाल-इंदौर राजमार्ग सीहोर पर कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की कार हादसे का शिकार, ट्रक ने मारी टक्कर
प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पूरी संवेदनशीलता के साथ व्यवस्थाओं में लगे हैं। कांग्रेस के आरोप प्रत्यारोप दुर्भाग्यजनक है। ऐसे लोगों को जनता जवाब देती है और आगे भी देती रहेगी। इस दुर्घटना को लेकर ऐसी राजनीति करना बेहद दुर्भाग्यजनक और निराशजनक है।












Click it and Unblock the Notifications