MP News: कैबिनेट विस्तार को लेकर सीएम मोहन यादव के साथ वीडी शर्मा, हितानंद कर सकते हैं जेपी नड्डा से मुलाकात
MP cabinet expansion News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा की बंपर जीत के बाद मुख्यमंत्री का तो चयन हो गया है, लेकिन अब तक मंत्रिमंडल का चयन नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मंत्रिमंडल को लेकर रविवार को दिल्ली में अहम बैठक कर सकते है।
इस बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री सहित प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बीडी शर्मा और भाजपा संगठन के महामंत्री हितानंद शर्मा अभी दिल्ली जा सकते हैं। दिल्ली में मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर तो चर्चा होगी। साथ ही दिग्गज नेताओं को क्या जिम्मेदारी दी जाए, इसे लेकर भी चर्चा हो सकती है।

सूत्रों की मानी जाए तो रविवार को कम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा संगठन महामंत्री तीनों राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करने के लिए दिल्ली जा सकते हैं। तीनों अपने साथ मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए कुछ विधायकों के नाम भी लेकर जाएंगे। इन पर चर्चा होगी। राष्ट्रीय संगठन भी इसमें कुछ नाम अपनी ओर से जोड़ सकता है।
ऐसा माना जा रहा है कि रविवार को ही मंत्रिमंडल में किन-किन विधायकों को शामिल करना है। उसे लेकर अंतिम निर्णय हो जाएगा। जिसमें लगभग 14 विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गी की आगे की क्या भूमिका होगी। इस पर भी विचार रविवार को किया जा सकता है। राष्ट्रीय संगठन ने तीनों नेताओं का उपयोग करने के संकेत दिए है।












Click it and Unblock the Notifications