Vande Bharat Train: बीना के पीयूष सिंह के हाथों में होगी MP की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस की कमान
देश की सबसे तेज दौड़ने वाली वंदे भारत ट्रेन को बीना स्टेशन पर पदस्थ ट्रेन मैनेजर पीयूष लेकर चलेंगे। इधर ट्रेन जब बीना स्टेशन आएगी तो उसे अंदर से देखने और भ्रमण करने की आम नागरिकों को छूट रहेगी।

मध्यप्रदेश की पहली वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) आज रानी कमलापति स्टेशन से रवाना होगा। दोपहर 3.15 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। सबसे अच्छी बात यह है कि पहले दिन देश की इस सबसे तेज गति से चलने वाली वंदे भारत ट्रेन की लगाम बीना के ट्रेन मैनेजर पीयूष सिंह के हाथ में होगी। ट्रेन शाम 5.20 बजे बीना जंक्शन पर पहुंचेगी, जिसके स्वागत को लेकर बीते चार दिन से तैयारियां चल रहीं हैं।

बीना स्टेशन प्रबंधक संतोष कुमार शर्मा के अनुसार बताया कि वंदे भारत ट्रेन शाम 5.20 बजे जंक्शन पर पहुंचेगी, जिसके स्वागत के लिए एक हजार से ज्यादा लोग स्टेशन पर मौजूद होंगे। ट्रेन मैनेजर पीयूष सिंह का स्वागत करने स्टेशन पर पदस्थ सभी ट्रेन मैनेजर बैंड-बाजे के साथ उपस्थित रहेंगे। रेलवे के अनुसार पहले दिन ट्रेन में अंदर भ्रमण करने और यात्रा की भी छूट रहेगी। जो यात्री इस ट्रेन से ट्रायल के रूप में झांसी की यात्रा करेंगे उन्हें वापस लाने बीना-झांसी के बीच दोपहर तीन बजे स्पेशल मेमू ट्रेन भी चलाई जाएगी।
Recommended Video
वंदे भारत ट्रेन का बीना में किया जाएगा भव्य स्वागत
वंदे भारत ट्रेन का बीना स्टेशन पर स्वागत करने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी व छात्र-छात्राएं स्टेशन पर मौजूद रहेंगे। वंदे भारत ट्रेन मध्यप्रदेश के लिए सौगात है। इससे भोपाल से दिल्ली की दूरी कम समय में तथा आरामदायक सफर के साथ पूरी की जा सकेगी। इस ऐतिहासिक मौके पर ट्रेन को नजदीक व अंदर से निहारने और स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग गाजे-बाजे के साथ मौजूद रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications