शताब्दी से तेज दौड़ेगी MP की पहली वंदेभारत ट्रेन, रैक भोपाल पहुंचा, PM दिखाएंगे हरीझंडी

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल वंदेभारत ट्रेन देश की राजधानी दिल्ली का सफर तय करेगी। प्रदेश की पहली वंदेभारत ट्रेन की रैक भोपाल पहुंच गई है।

मध्य प्रदेश की पहली वंदेभारत ट्रेन भोपाल पहुंची

मध्य प्रदेश में प्रदेश की पहली वंदेभारत एक्स्रप्रेस ट्रेन का रैक भोपाल पहुंच गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 अप्रैल 2023 को ट्रेन को हरीझंडी दिखाकर इसे दिल्ली के लिए रवाना करेंगे। ट्रेन भोपाल-दिल्ली के बीच करीब 708 किलोमीटर का सफर 7.45 मिनट में पूरा करेगी। सबसे अहम बात इसका पूरे रास्ते में सिर्फ आगरा में 5 मिनट का हाॅल्ट होगा।

मध्य प्रदेश की पहली वंदेभारत ट्रेन भोपाल पहुंची

पीएम मोदी दिखाएंगे हरीझंडी, सोमवार से नियमित चलेगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे हरीझंडी दिखाकर रवाना करने वाले हैं, हालांकि इस कार्यक्रम में बदलाव भी हो सकता है। ट्रेन की नियमित सेवा अगले सोमवार से शुरू होगी। पश्चिम मध्य रेलवे के अधिकारियों ने इसके लिए जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। रेलवे बोर्ड पहले ही इस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की प्रस्तावित समय सारणी जारी कर चुका है।

मध्य प्रदेश की पहली वंदेभारत ट्रेन भोपाल पहुंची

भोपाल-दिल्ली के बीच केवल आगरा में 5 मिनट का स्टाॅपेज
यह ट्रेन दो अप्रैल से रानी कमलापति स्टेशन से सुबह 5.55 बजे चलकर दोपहर 1.45 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी और वहां से दोपहर में 2.45 बजे चलकर रात में 10.35 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी। बीच में केवल आगरा स्टेशन पर पांच मिनट का ठहराव लेगी। यह ट्रेन 708 किलोमीटर का सफर 7.45 घंटे में पूरा करेगी।

Recommended Video

    PM Modi ने देश की तीसरी Vande Bharat Express का किया उद्घाटन, जानें खासियत | वनइंडिया हिंदी | *News

    शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से तेज दौड़ेगी वंदेभारत ट्रेन
    शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन इस भोपाल से दिल्ली की दूरी 708 किलोमीटर की दूरी को इतना ही समय लेती है। यह ट्रेन शताब्दी से भी तेज गति से चलेगी। चलने के पूर्व अलग-अलग चरणों में ट्रायल होगा।

    पहले जबलपुर से इंदौर चलाने की प्लानिंग थी
    रेलवे सूत्रों के अनुसार वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन को मप्र में सबसे पहले जबलपुर से इंदौर चलाने की तैयारी बताई जा रही थी। ट्रेन रैक को यार्ड में रखने को लेकर भी जबलपुर रेल मंडल तैयारियों में जुटा हुआ था, लेकिन रेल मंत्रालय से जारी शेड्यूल में प्रदेश की पहले वंदेभारत ट्रेन को भोपाल-दिल्ली के बीच चलाने का फैसला लिया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+