MP News: आमिर खान के बेटे की फिल्म 'महाराज' का उज्जैन में विरोध, वैष्णव समाज के लोगों ने किया प्रदर्शन
Ujjain News: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के बेटे जुनैद खान की डेब्यू मूवी महाराज का मध्य प्रदेश के उज्जैन में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। दरअसल, बुधवार को वैष्णव समाज के लोगों ने इस फिल्म को लेकर अपना विरोध प्रदर्शन जताया उनका कहना है कि फिल्म में वैष्णववाद का अपमान किया गया है।
उज्जैन में बुधवार को महाराज फिल्म के विरोध में बल्लभ वैष्णव मंडल, महिला मंडल और युवा मंडल ने खाराकुआं थाने क्षेत्र में ग्रोथ प्रदर्शन किया और फिल्म पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने इस फिल्म के एक्टर जुनैद खान, निर्माता निधिलन स्वामीनाथन स्वामी और जयदीप अहलावत के खिलाफ शिकायत की है।

वैष्णव समाज के लोगों ने फिल्म निर्माता निथिलन स्वामीनाथन स्वामी, एक्टर जुनैद खान और जयदीप अहलावत के खिलाफ शिकायत की है। फिल्म की स्क्रिप्ट राइटिंग विपुल मेहता और स्नेहा देसाई ने की है, जबकि निर्देशन सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने किया है। समाज के लोगों ने इस बात पर आपत्ति जताई है कि फिल्म में वैष्णववाद और युवाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है, और फिल्म में हिन्दू धर्म को भटकाने और धर्म गुरुओं को खलनायक के रूप में चित्रित करने की आशंका जताई गई है। फिल्म की रिलीज से पहले, गुजरात हाई कोर्ट ने 'महाराज' पर रोक लगा दी है, जो 14 जून को होनी थी।

वल्लभ वैष्णव मंडल के मीडिया प्रभारी दीपक राजवानी ने बताया कि फिल्म में भगवान श्रीकृष्ण पर अभद्र टिप्पणी की गई है और इसके जरिए हिन्दू धर्मगुरुओं और हिन्दू धर्म को कलंकित करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने बताया कि यह फिल्म 150 साल पुराने कोर्ट केस पर आधारित है, जब अंग्रेजों का शासन था और उन्हें हिन्दू समाज को तोड़ने का इरादा था।
आजकल, इस केस के माध्यम से हिन्दू धर्म को अपमानित करने की कोशिश की जा रही है। फिल्म में हिन्दू धर्म, वैष्णव संप्रदाय, और धर्म गुरुओं जैसे आचार्य श्री और महाराज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का इरादा है। इस कारण, उन्होंने इस फिल्म पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

'महाराज' की कहानी 1862 के मानहानि मामले पर
जुनैद खान और एक्टर जयदीप अहलवात की फिल्म 'महाराज' की कहानी 1862 के मानहानि मामले पर आधारित है। इस केस का भारतीय कानून पर गहरा प्रभाव रहा है। फिल्म में जुनैद खान ने रिपोर्टर और समाज सुधारक करसनदास मुलजी का किरदार निभाया है, जो महिलाओं के अधिकार और सामाजिक सुधार के लिए आवाज उठाते थे।
इस फिल्म 'महाराज' पर हिंदू धर्म गुरु की कहानी के संदर्भ में विवाद छिड़ा है। हिंदू महाराज ने करसनदास पर मानहानि का केस दर्ज किया था, आरोप लगाते हुए कि उनकी और उनके भक्तों की छवि को बिगाड़ रहा है।
इस विवाद का दूसरा कारण फिल्म के पोस्टर में है, जिसमें जुनैद के माथे पर कोई टीका नहीं दिखाया गया है, जबकि लोग कहते हैं कि करसनदास अपने माथे पर तिलक लगाते रहते थे।
इस फिल्म के संदर्भ में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो भी चर्चा में है, जिसमें उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री होने के समय करसनदास मुलजी की महिला अधिकारों और समाज सुधार के प्रशंसा की थी।












Click it and Unblock the Notifications