डायल 100 पुलिस को बंधक बनाकर उनकी वर्दी पहन 18 साल की युवती का अपहरण

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में डायल 100 के पुलिसकर्मियों को बंधक बनाकर बदमाशों ने उनकी वर्दी और गाड़ी का इस्तेमाल करते हुए एक गांव से 18 साल की युवती का अपहरण कर लिया। इस घटना के बाद मध्य प्रदेश पुलिस सवालों के घेरे में है।

डायल 100 को फोन कर बुलाया

डायल 100 को फोन कर बुलाया

पन्ना जिले के अमानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार रात यह घटना घटी। बदमाशों ने पहले डायल 100 पर फोन पर पुलिसकर्मियों को बुलाया। जैसे ही दो पुलिसकर्मी आए, ड्राइवर सहित उनको बंदूक की नोंक पर बंधक बना लिया। पुलिसवालों से वर्दी उतरावकर उन्होंने खुद पहन लिया और डायल 100 गाड़ी लेकर चलते बने।

अपहरण के बाद पुलिस को वाहन और वर्दी लौटाई

अपहरण के बाद पुलिस को वाहन और वर्दी लौटाई

वहां से अपराधी गाड़ी लेकर बमुरहा गांव पहुंचे जहां से उन्होंने 18 साल की युवती को घर से जबरन उठा लिया। इसके बाद वे फिर बंधक बने पुलिसकर्मियों के पास आए, उनको वर्दी और गाड़ी लौटाकर अपने वाहन से युवती को लेकर फरार हो गए।

युवती को छुड़ाने की कोशिश में जुटी पुलिस

युवती को छुड़ाने की कोशिश में जुटी पुलिस

इस घटना के बाद जब तक पुलिस संभलती तब तक अपराधी युवती को लेकर उनकी पहुंच से बहुत दूर जा चुके थे। इस घटना से अमानगंज थाने और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। आलाधिकारियों ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच की और गांव वालों से वारदात के बारे में पूछताछ की। बताया जा रहा है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है जिसके चंगुल से युवती को छुड़ाने में पुलिस जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+