मह‍िलाओं को छेड़ने सुबह 5 बजे से न‍िकल पड़ता था, आज सरेराह जमकर खात‍िरदारी

सागर, 07 जुलाई। सड़कछाप मंजनू तो आपने बहुत देखे होंगे, लेक‍िन सागर के परकोटा में एक ऐसे बदमाश की पकड़कर धुनाई की गई, जो अल सुबह से मह‍िलाओं को परेशान करने, उनको अश्‍लील इशारे करने न‍िकल पडता था, मह‍िलाओं के सब्र का बांध टूटा और गुरुवार को उक्‍त बदमाश की सरेराह जमकर धुनाई कर दी गई। उसे पुल‍िस के हवाले कर द‍िया गया है।

बदमाश की धुनाई करते मोहल्‍ले वाले

मप्र सागर के परकोटा इलाके में एक बदमाश सुबह-सुबह घर के बाहर साफ-सफाई करने वाली मह‍िलाओं को परेशान करता था। पहले तो मह‍िलाओं ने उसकी हरकतों को इग्‍नोर कर द‍िया, लेक‍िन जब उसने रोज का न‍ियम बना ल‍िया और कई मह‍िलाओं को उसने रोजाना परेशान करना शुरू किया तो उनका सब्र टूट गया और पारा चढ गया। बदमाश की हरकतों को मह‍िलाओं ने अपने पत‍ियों व पर‍िजन को बताया, तो सुबह से मोहल्‍ले वालों ने उक्‍त युवक को पकडकर धुनाई का मन बना ल‍िया। एक-दो बार तो वह बच न‍िकला, लेकिन गुरुवार सुबह उसे मह‍िला को परेशान करते हुए मोहल्‍ले वालों ने धर ल‍िया। फ‍िर क्‍या था, कहीं से लात, कहीं से घूंसे बरते तो कुछ ने डंडे भी बरसा दिया। चंद म‍िनट में युवक की हेकडी और बदमाशी धरी की धरी रह गई। वह हाथ जोडकर माफी मांगने लगा और खुद को बेकसूर बताने लगा।

पुल‍िस को बुलाया और थाने में बंद कराया
मोहल्‍ले वालों ने युवक को पकडकर धुनाई तो की ही पुल‍िस को भी सूचना दे दी। चंद म‍िनटों में पुल‍िस मौके पर पहुंच गई और युवक को गाडी में उठाकर थाने ले गई। यहां भी सडक छाप मंजनू की जमकर पुलिस‍िया अंदाज में खात‍िरदारी की गई। हालांकि इस मामले में शाम तक क‍िसी ने ल‍िख‍ित श‍िकायत नहीं की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+