UPSC Result: बुंदेलखंड से नौ रत्न' का चयन, पन्ना के गोल्डी को सब्जी बेचकर पाला, निवाड़ी से सगे भाई सिलेक्ट
UPSC Result 2023 में बुंदेलखंड के हर जिले से युवाओं ने प्रतिभा दिखाई है। छह जिलों से 9 युवाओं का सबसे प्रतिष्ठित सेवा के लिए चयन किया गया है। सबसे खास बात इसमें 3 चयनित के माता या पिता शिक्षिक हैं।

संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) (UPSC) में बुंदेलखंड के युवाओं ने प्रतिभा का जौहर दिखाया है। छह जिलों से 9 अभ्यर्थियों ने चयन का रिकॉर्ड कायम किया है। इसमें पन्ना जिले के गोल्डी गुप्ता ने 181वीं रैंक हासिल की है, तो पड़ोसी जिले निवाड़ी से दो सगे भाई सिंद्धार्थ सिंह दांगी व सिद्धांत सिंह दांगी का चयन हुआ है।
मप्र के बुंदेलखंड के सागर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना और निवाड़ी जिलों से नौ रत्नों अर्थात 9 युवाओं का यूपीएससी में चयन हुआ है। इसमें सागर की रहने वाली दामिनी दिवाकर और सागर मूल की भोपाल में रहने वाली भूमि श्रीवास्तव भी शामिल हैं। इन सभी में पन्ना के गोल्डी गुप्ता जिनकी 181वीं रैंक लगी है, वे बेहद ही गरीब परिवार से आते हैं। उनके माता पिता ने सब्जी तक बेच कर गोल्डी को मुसीबतों में पाला है। बाकी अभ्यर्थियों में से अधिकांश मध्यम वर्गीय परिवार से ही हैं। इनके अलावा टीकमगढ़ से अक्षत जैन, दमोह से अनुभव जैन, छतरपुर से प्रज्जवल चौरसिया, सागर के दामिनी दिवाकर, सागर से भूमि श्रीवास्तव (वर्तमान में भोपाल), शुभम सिंह बीना सागर का चयन हुआ है।
शिक्षकों के बेटे-बेटियों ने मारी बाजी
संघ लोक सेवा आयोग की अंतिम चयन सूची में बुंदेलखंड के जिन युवाओं ने अपने परिवार और शहर को गौरांवित किया है। उनमें तीन अभ्यर्थियों के माता-पिता शिक्षक हैं। टीकमगढ के अक्षत जैन की मां माया जैन शिक्षिका हैं तो सागर की दामिनी दिवाकर की माता रश्मि दिवाकर भी शिक्षिका हैं। इसी प्रकार बीना के शुभम सिंह के पिता प्रवेश सिंह शिक्षक हैं।
UPSC में ये हैं बुंदेलखंड के नौरत्न
Recommended Video

- गोल्डी गुप्ता, अजयगढ़ पन्ना, 181वीं रैंक
- सिंद्धार्थ सिंह दांगी, निवाड़ी, 230वीं रैंक
- सिद्धांत सिंह दांगी, निवाड़ी, 407 वीं रैंक
- अक्षत जैन, टीकमगढ़, 415वीं रैंक
- भूमि श्रीवास्तव, सागर-भोपाल, 304वीं रैंक
- दामिनी दिवाकर, सागर, 435वीं रैंक
- शुभम सिंह, बीना सागर, 466वीं रैंक
- अनुभव जैन, दमोह, 485वीं रैंक
- प्रज्जवल चौरसिया, छतरपुर 770वीं रैंक












Click it and Unblock the Notifications