पति की खुशी के लिए पत्नी बिना शर्त दे रही तलाक, ताकि प्रेमिका संग घर बसा सकें
भोपाल में एक पत्नी का पति के लिए अनोखा त्याग सामने आया है। पति का पुरानी सहपाठी महिला मित्र से अफेयर हो गया। पत्नी को पता चला तो पति की खुशी के लिए वह बिना शर्त तलाक के लिए तैयार हो गईं।

मध्य प्रदेश के भोपाल में एक पति-पत्नी के बीच बाहरवाली को लेकर पति की खुशी के लिए पत्नी के त्याग का अनोखा मामला सामने आया है। पति को खुश देखने व उसकी प्रेमिका संग शादी कराने के लिए पत्नी ने बिना शर्त खुशी-खुशी तलाक देने का निर्णय लिया है। परिवार कोर्ट में तलाक का आवेदन लगाने के बाद कोर्ट ने एक बार पुनः विचार करने के लिए समय दिया है। इधर पति की इच्छा है कि वह प्रेमिका और पत्नी दोनों को साथ रखे, लेकिन पत्नी ने इंकार करते हुए बस अच्छे दोस्त बने रहने की बात कही है।
भोपाल के फैमिली कोर्ट में तलाश का एक अनूठा मामला आया है। इसमें पत्नी ने बिना किसी शर्त के अपने पति को तलाश देने के लिए राजी-खुशी से आवेदन दिया है। जब कोर्ट को तलाक के पीछे का कारण पता चला तो सभी दंग रह गए। पत्नी अपने पति को केवल इसलिए तलाक दे रही थी, ताकि पति अपने प्रेमिका संग शादी करके खुश रह सके और सुखी जीवन व्यतीत कर सके। पत्नी को कुछ महीने पहले ही पति के विवाहेत्तर प्रेम संबंध की बात पता चली थी। उसने पति संग बैठकर पूछा तो पति ने भी उसे सच-सच बता दिया। तलाक के आवेदन में पत्नी ने स्पष्ट कहा है कि इस तलाक के बदले में वह कुछ नहीं चाहती,। रूपए-पैसे से उसे कोई मतलब नहीं है।
Recommended Video

पत्नी नहीं चाहती दोनों जीवनभर घुट-घुट कर जिंए
पति को खुश रखने और उसके चेहरे पर खुशी देखने के लिए तलाक के लिए सहर्ष राजी होने वाली पत्नी अपने पति से बेइंतहां प्यार करती है। उसका कोर्ट में कहना थसा कि वह नहीं चाहती कि पति और वह दोनों जीवनभर घुट-घुट कर जीयें इस कारण उसने पति को तलाक देकर प्रेमिका से शादी करने की स्वीकृति दे दी है। मामले में जो जानकारी कोर्ट में प्रस्तुत की गई है, उसमें दोनों की शादी साल 2018 में हुई थी। पति सरकारी सर्विस में है तो पत्नी निजी कंपनी में नौकरी करती हैं। जब शादी हुई थी, तब पति के जीवन में कोई दूसरी महिला नहीं थीं, लेकिन कोरोना काल में पुराने सहपाठियों के ग्रुप में उसे अपने काॅलेज टाइम की एक महिला सहपाठी मिल गई, जिस पर वह काॅलेज के दिनों में लट्टू था, लेकिन प्यार का इजहार नहीं कर पाया था। कोरोना काल में बातचीत, फिर मुलाकात शुरू हुई तो मामला प्रेम प्रसंग तक पहुंच गया।
पति दोनों को साथ रखना चाहता, पति ने कहा संभव नहीं, लेकिन दोस्त रहेंगे
मामले में एक दूसरा पहलू भी सामने आया है। तलाक के लिए आवेदन देने वाली पत्नी के सामने पति ने दोनों के साथ-साथ रहने का प्रस्ताव रखा था। वह एक घर में दो पत्नियों के साथ रहना चाहता है, लेकिन पत्नी ने मना कर दिया। हालांकि उसने यह जरूर कहा कि वे दोनों जीवनभर अच्छे दोस्त बनकर जरूर रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications