मां दुर्गा का ये अनोखा भक्त पूरे शरीर में ज्वार बो कर इस तरह से करता है अराधना
टीकमगढ़। टीकमगढ़ मे मां दुर्गा का एक भक्त ऐसा भी है जो 9 दिन बिना भोजन के एक ही जगह पर बिना शौच क्रिया के रहता है। मां के इस परम भक्त ने शरीर पर ज्वार भी उगा रखे हैं। यह भक्त तीन साल पहले से मां दुर्गा की कठिन तपस्या कर रहा है।

युवक टीकमगढ़ जिले के गांव बखतपुरा का रहने वाला ध्रुपद नवरात्रि के एक दिन पहले से शरीर पर ज्वार बोकर बैठ जाते हैं। वे बिना भोजन के 9 दिन तक कुर्सी पर ऐसे ही बैठकर मां की आराधना करते हैं। वह कहते हैं कि जब नवरात्रि आती है तो नवरात्रि के आठ दिन पहले से भोजन करना छोड़ देते है और इस दौरान वे सिर्फ पानी पीते हैं। यानि 17 दिन तक वह पानी पर निर्भर रहते हैं।

ध्रुपद का कहना है कि उनकी रक्षा माता करती है। पिछले तीन साल से मां की आराधना मे लीन इस युवक के लिये नवरात्रि एक उत्सव के रुप मे होती है। वह कहते हैं कि मां की साधना से आत्मा को शांति मिलती है, वहीं 9 दिन बिना शौच क्रिया के बैठे रहने पर इनकी धर्म पत्नि उनकी सेवा करती है। भारत मे जहां नवरात्रि की धूम मची है वहीं लोग तरह-तरह से ही मां की भक्ति मे लीन है, लेकिन ध्रुपद का 9 दिन शरीर पर ज्वार बोकर बिना शौच क्रिया के एक ही जगह पर बैठकर आराधना करना भक्तों के लिए कौतूहल एवं जिज्ञासा का विषय बना है।












Click it and Unblock the Notifications