Bhopal News: 29 सीटें जीतने का जश्न मनाएगी BJP, प्रदेश कार्य समिति की बैठक, केंद्रीय मंत्रियों का होगा सम्मान

Bhopal BJP News: राजधानी भोपाल के रवींद्र भवन में होने वाली विस्तारित प्रदेश कार्य समिति बैठक में प्रदेश के सभी 6 केंद्रीय मंत्रियों और नए सांसदों का सम्मान किया जाएगा। इस बैठक में केंद्र में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने पर बीजेपी राजनीतिक प्रस्ताव लाएगी।

साथ ही पार्टी के आगामी कार्यक्रमों का ऐलान भी किया जाएगा। यह पहला मौका है जब भाजपा ने अपने मंडल अध्यक्षों को भी प्रदेश कार्य समिति की बैठक में बुलाया है।

Union Ministers will be honored in the BJP State Working Committee meeting

विधानसभा चुनाव में 163 सीटें और लोकसभा चुनाव में सभी 29 सीटें जीतने के बाद बीजेपी जीत का जश्न मनाने के लिए प्रदेश कार्यसमिति विस्तारित बैठक रविवार को कर रही है। इसमें दोनों चुनाव में जीत के लिए प्रदेश की जनता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद किया जाएगा।

बैठक में लोकसभा चुनाव के दौरान संगठन के स्तर पर किए गए काम का विश्लेषण प्रस्तुत किया जाएगा। यहां केंद्र एवं मध्यप्रदेश सरकार तथा पार्टी संगठन के कार्यों पर एक प्रदर्शनी का आयोजन भी होगा। इस बैठक में नवाचार के तौर पर अधिकांश कामकाज डिजिटल तकनीक पर आधारित होगा। बैठक में शामिल होने वालों का पंजीयन भी डिजिटल तरीके से किया जाएगा। इसके अलावा, बैठक में पीपीटी प्रजेंटेशन भी होंगे।

Union Ministers will be honored in the BJP State Working Committee meeting

कार्यसमिति बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ-साथ एमपी से केंद्रीय मंत्रियों शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, वीरेंद्र कुमार, डीडी उइके, सावित्री ठाकुर, एल मुरुगन भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा करेंगे। साथ ही, पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह एवं प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय भी मौजूद रहेंगे।

पहली बार मंडल अध्यक्ष भी होंगे शामिल

मध्य प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पहली बार प्रदेश के 1099 मंडलों के अध्यक्ष भी शामिल होंगे। इसके अलावा, बैठक में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य, सभी विधायक, पार्टी के महापौर, सभी जिलों के अध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिला महामंत्री, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी, प्रकोष्ठों के संयोजक, विभाग संयोजक, जिला पंचायत अध्यक्ष, मीडिया प्रभारी, सह प्रभारी और प्रवक्ता, प्रदेश आईटी और सोशल मीडिया संयोजक, सह संयोजक भी भाग लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+