Bhopal News: जॉर्ज कुरियन ने MP विधानसभा में दाखिल किया नामांकन, निर्विरोध चुने जाएंगे, CM रहे मौजूद

केंद्रीय राज्य मंत्री और केरल के जॉर्ज कुरियन ने आज अपने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। विधानसभा में इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, सुरेश पचौरी, फग्गन सिंह कुलस्ते, राजेंद्र शुक्ल, तुलसी सिलावट और राव उदय प्रताप सिंह मौजूद थे।

भाजपा ने मंगलवार को जॉर्ज कुरियन के नाम की घोषणा की थी, और आज नामांकन का अंतिम दिन था। जॉर्ज कुरियन ने विशेष विमान से सुबह भोपाल की यात्रा की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उनका स्वागत किया।

Union Minister George Kurien files nomination in Assembly will be elected unopposed

इसके बाद, वे मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिलने उनके निवास पर पहुंचे, और फिर भाजपा कार्यालय में नामांकन फॉर्म की औपचारिकताएं पूरी की। इस दौरान मुख्यमंत्री और अन्य मंत्री प्रस्तावक के तौर पर नामांकन पर हस्ताक्षर किए।

राज्यसभा में निर्विरोध चुने जाने की संभावना

जॉर्ज कुरियन का राज्यसभा में निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है, क्योंकि बीजेपी के पास विधानसभा में बहुमत है। वे ज्योतिरादित्य सिंधिया के लोकसभा सांसद बनने के बाद खाली हुई सीट पर प्रत्याशी बने हैं। इस सीट पर अप्रैल 2026 तक का कार्यकाल बचा हुआ है।

Union Minister George Kurien files nomination in Assembly will be elected unopposed

कांग्रेस की स्थिति और निर्वाचन पर टिप्पणी

कुरियन मध्यप्रदेश से पहले क्रिश्चियन सांसद बनेंगे। कांग्रेस के पास राज्यसभा चुनाव लड़ने के लिए पर्याप्त संख्याबल नहीं है, इसलिए कांग्रेस ने उम्मीदवार नहीं उतारने का निर्णय लिया है। इस स्थिति के चलते जॉर्ज कुरियन का निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+