मूर्ति तोड़ने का सिलसिला जारी, मध्य प्रदेश में दो जगहों पर अंबेडकर की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़

भोपाल। देश में प्रतिमाओं को तोड़ने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला मध्य प्रदेश से सामने आया है। राज्य में दो स्थानों पर डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को अज्ञात लोगों ने खंडित कर दिया। पहला मामला भिंड जिले के खेरिया गांव का है। जहां कुछ अज्ञात बदमाशों ने अंबेडकर की मूर्ति तोड़ दी। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन द्वारा मूर्ति को दूसरे स्थान पर रखवाया गया।

mp

वहीं दूसरी घटना एमपी के सतना जिले की है। सतना के सिविल लाइन्स इलाके में लगी बेडकर की मूर्ति को कुछ अज्ञात बदमाशों ने क्षति पहुंचाई। पुलिस ने दोनों ही मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

इससे पहले उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर और इलाहाबाद में अबेंडकर की मूर्तियों को निशाना बनाया गया था। मूर्तियों को तोड़े जाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाराजगी जताई थी। पीएम मोदी के के बाद गृह मंत्रालय ने इसे गंभीरता से लेते हुए सभी राज्यों को इस बारे में विशेष चौकसी और सतर्कता बरतने का निर्देश दिए थे।

आपको बता दें कि मार्च में त्रिपुरा में भाजपा की जीत के बाद कुछ लोगों ने लेनिन की मूर्ति तोड़ दी थी। इसके बाद तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में असामाजिक तत्वों की ओर से महापुरुषों की मूर्तियों को तोड़ने और खंडित करने का सिलसिला शुरू हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+