MP News: पीएम नरेंद्र मोदी स्व-सहायता समूह, एनजीओ और महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला मोर्चा द्वारा ''नारी शक्ति संवाद'' अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 6 मार्च बुधवार प्रातः 10ः30 बजे पीएम मोदी नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
मध्यप्रदेश के 870 स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री जी के संबोधन का सजीव प्रसारण सुना जाएगा। प्रधानमंत्री जी स्व-सहायता समूह, एनजीओ और भाजपा महिला मोर्चा की महिला कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

शक्ति संवाद कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती लता वानखेड़े ने बताया कि मध्यप्रदेश में 870 स्थानों पर महिलाएं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संबोधन को सुनेंगी। मध्यप्रदेश के 298 नगर परिषद, 99 नगर पालिका, 313 विकासखंड और नगर निगम के 160 जोन में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। हर स्थान पर डेढ़ से दो हजार महिलाएं कार्यक्रम में शामिल होंगी।
कार्यक्रम का सह संयोजक भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्रीमती माया नारोलिया और विधायक श्रीमती मनीषा सिंह को बनाया गया है। कार्यक्रम में प्रदेश के 870 स्थानों में आयोजित कार्यक्रम में करीब 15 लाख से अधिक महिलाएं जुड़ेंगी।

नारी शक्ति वंदन यात्रा व स्कूटी रैली आयोजित शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत मंगलवार को प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा नारी शक्ति वंदन यात्रा और स्कूटी रैली आयोजित की गई। प्रदेश के 141 विधानसभा क्षेत्रों में शक्ति वंदन यात्रा और 89 विधानसभा क्षेत्रों में स्कूटी रैली आयोजित की गई है।












Click it and Unblock the Notifications