प्रधानमंत्री के प्रोग्राम में शामिल होने शिवपुरी से निकली बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शिवपुरी से रवाना हुई बस हुई हादसे का शिकार
शिवपुरी, 17 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के श्योपुर में आयोजित कार्यक्रम में से शामिल होने के लिए शिवपुरी से से रवाना हुई एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में सवार दो दर्जन महिलाएं घायल हो गईं। घटना खोरगार के पास की बताई गई है।

पीएम के कार्यक्रम में शामिल होने निकली थी बस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शनिवार को श्योपुर के कराहल में कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए शिवपुरी जिले से स्व सहायता समूह की महिलाएं एक बस में सवार होकर कार्यक्रम स्थल के लिए निकली थीं। बस में 25 से ज्यादा महिलाएं सवार थीं।
शिवपुरी लौटते वक्त हो गया हादसा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम समाप्त हो गया था। स्व सहायता समूह की महिलाओं को कार्यक्रम में ले जाने के लिए निकली बस शिवपुरी के लिए वापस लौट रही थी तभी खोरगार के पास बस अनियंत्रित हो गई और सड़क पर बनी पुलिया से जा टकराई। इस हादसे के बाद बस के अंदर मौजूद महिलाओं में चीख-पुकार मच गई।
घायलों को कराया गया अस्पताल में भर्ती
बस दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह से बस में सवार दो दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों में से 4 की हालत नाजुक बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications