MP News: कांग्रेस पर छाए सियासी संकट के बादल छटे, विधायकों से उमंग सिंघार बोले- धन्यवाद
फरवरी का आधे से ज्यादा महीना गुजर चुका है, जहां फरवरी का महीना कांग्रेस के लिहाज से कुछ ठिक-ठाक नहीं गुजरा, शुरूआती दिनों में जरूर कांग्रेस ने विधानसभा सत्र में सत्ता पक्ष का जोरदार घेराव कर अपना दम दिखाया था, तो वहीं इसके बाद हुए सियासी घटनाक्रम ने कांग्रेस को परेशान किया, लेकिन बावजूद इसके कांग्रेस पर घहराया सियासी संकट अब टल गया है, जहां इसके बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सभी साथी विधायकों का शुक्रिया अदा किया है।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने कहा कि, जिस तरह से हमने पिछले तीन से चार दिनों का घटनाक्रम देखा। सभी कांग्रेस विधायकों को कहना चाहता हूं कि, जिस तरह से आपने धैर्य का परिचय दिया, जिस तरह से आप लोग कांग्रेस के साथ खड़े रहे। यह एक तरह से हमारी बड़ी मनोवैज्ञानिक जीत है। मैं आप सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं, और सैल्यूट करता हूं।

कुछ ऐसा है मामला
विधानसभा के बजट सत्र में कांग्रेस विधायकों ने सत्ता पक्ष का जोरदार घेराव कर अपना दम दिखाया। वहीं कांग्रेस विधायक लगातार जनता की आवाज सदन में बुलंद करते दिखाई दिए थे। वहीं सत्र खत्म होते ही कांग्रेस के खेमे पर सियासी संकट के बाद गहराए और कुछ विधायकों के बीजेपी के संपर्क में होने की सूचना सोशल मीडिया पर चल पड़ी। वहीं अब कांग्रेस पर छाए सियासी संकट के बादल छट गए हैं, जहां विधायकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एक बेहद भावुक मैसेज विधायकों के नाम दिया है। इस मैसेज में सिंघार ने कांग्रेस विधायकों का शुक्रिया अदा किया है।
लगातार जारी था सियासी घटनाक्रम
MP में पॉलिटिक्स इन दिनों रफ्तार पकड़ रही है, जहां दिग्गज नेता कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ को लेकर लगातार सियासी गलियारों में अलग-अलग तरह की चर्चा चल रही है। अचानक छिंदवाड़ा दौरा छोड़ दिल्ली पहुंचे कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ लगभग 48 घंटे चले सियासी घटनाक्रम के बाद अब तक कुछ भी स्पष्ट कहने की स्थिति में नजर नहीं आ रहे। इधर, सियासत के गलियारों में नकुलनाथ और कमलनाथ के दल बदल को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं चल रही हैं, जहां इन चर्चाओं के बीच नेताओं के अलग-अलग बयान भी सियासत के सिलसिले को रफ्तार दे रहे हैं।
ये भी पढ़े- MP News: हमारे नेता जो फैसला लेंगे वो हमें मंजूर, कमलनाथ को लेकर बोले सज्जन सिंह वर्मा












Click it and Unblock the Notifications