MP News: नेता बन गए पत्रकार, उमंग सिंघार से लिया जीतू पटवारी का इंटरव्यू, पूछा चौंकाने वाला सवाल

अक्सर आपने किसी पत्रकार को राजनेता का इंटरव्यू करते देखा होगा, लेकिन क्या कभी किसी नेता को नेता का इंटरव्यू करते देखा है, नहीं ना, लेकिन अलीराजपुर जिले के जोबट में कुछ इसी तरह का वाक्या देखने मिला है, जहां नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का इंटरव्यू लिया, और अलग-अलग तरह के सवाल पीसीसी चीफ जीतू पटवारी से पूछे, वहीं पटवारी ने भी नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के द्वारा पूछे गए सवालों का बेबाकी से जवाब दिया।

अलीराजपुर जिले के जोबट में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का अलग अंदाज देखने मिला, जहां नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पत्रकारों वाली स्टाईल में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का इंटरव्यू लिया। इतना ही नहीं सिंघार ने पटवारी से तीखे सवाल भी किए, जहां इस सवालों का जवाब पटवारी ने बड़ी बेबाकी से दिया है। इस दौरान रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया दोनों नेताओं की बात सुनते नजर आए।

Indore

मालवा-निमाड़ अंचल में लोकसभा चुनाव की हलचल तेज हो चली है, जहां पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की जोड़ी अपना दम दिखा रही है। पटवारी और सिंघार की जोड़ी लगातार खास अवसरों पर साथ देखी जा रही है। इतना ही नहीं दोनों दिग्गजों के बीच गजब का सियासी तालमेल कांग्रेस के लिए संजीवनी साबित हो रहा है। वहीं अब दोनों दिग्गज मालवा-निमाड़ की लोकसभा सीटों पर फोकस करते नजर आ रहे हैं.

संभवत: मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के चौथे और आखिरी चरण का मतदान 13 मई को होना है, जहां इससे पहले मालवा-निमाड़ अंचल में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का एक्टिव अंदाज देखने मिल रहा है। मालवा-निमाड़ की लोकसभा सीट पर 13 मई को मतदान होगा, जहां प्रदेश की अलग-अलग लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न होने का साथ ही 4 जून को चुनाव परिणाम आएंगे.

ये भी पढ़े- 'वो आपके अधिकार छीनना चाहते हैं', रतलाम में राहुल गांधी ने BJP पर साधा निशाना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+