Uma bharti हर हाल में 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ेंगी, टीकमगढ़ में एमपी चुनाव प्रचार के दौरान गरजी
Uma Bharti will contest Lok Sabha elections: एमपी चुनाव प्रचार में बीजेपी के दिग्गज जहां प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे, तो वही आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने इरादे भी स्पष्ट करते नजर आए। बड़े मुश्किल से विधानसभा चुनाव प्रचार में नजर आई पूर्व सीएम उमा भारती ने फिर पत्ते खोले।
प्रचार थमने के पहले दो दिनों में उमा भारती ने टीकमगढ़ जिले और आसपास कई सभाएं की। पब्लिक स बीजेपी के समर्थन में वोट देने की अपील के साथ उन्होंने अपना आगामी प्लान भी बताया। उन्होंने खुलकर कहा कि 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ेंगी।
उमा का इस बयान को देने का लहजा भी कई तरह के इशारे करते नजर आया। तल्ख़ आवाज में उन्होंने कहा कि वह 'चुनाव लड़कर' ही रहेंगी। बोली कि 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए खुद ही मना कर दिया था।

हालांकि एमपी विधानसभा चुनाव के पहले वह कई मामलों में चुप्पी साधे थी। पार्टी के नेताओं के प्रति उनको नाराजगी को ख़बरें मीडिया कली सुर्खियां बनी। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने पृथ्वीपुर से बीजेपी प्रत्याशी डॉक्टर शिशुपाल यादव के पक्ष में भी आम सभा को संबोधित किया।
उमा भारती ने कहा कि जो लोग भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ रहे हैं, वे कांग्रेस को फायदा पहुंचाकर सामंती लोगों को सत्ता में लाएंगे। सभा के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि पिछले 10 सालों से केंद्र सरकार के किसी भी मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे हैं। जबकि कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार करने वाले मंत्रियों की लंबी लिस्ट थी।
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक, सागर मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications