MP News: उमा भारती के सुरक्षा अधिकारी को पाकिस्तान और दुबई के नंबर से आया फोन, इंटेलिजेंस कर रही है जांच
MP News: मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की फायर ब्रांड नेताओं उमा भारती की सुरक्षा में तैनात अधिकारी को पाकिस्तान और दुबई के नंबरों से व्हाट्सएप कॉल आया। उन्होंने बार-बार पुलिस इंस्पेक्टर से लोकेशन पूछी और खुद को क्राइम ब्रांच का बताया।
कॉल लगाने वालों ने इंस्पेक्टर से कहा कि वे क्राइम ब्रांच से बोल रहे हैं और पूछताछ के लिए उन्हें आना है, इसलिए लोकेशन जानना चाहते हैं। लेकिन जब दोनों व्हाट्सएप नंबरो की ट्रूकॉलर आईडी सर्च की गई तो एक नंबर पाकिस्तान के एम हुसैन और दूसरा नंबर दुबई के अब्बास का निकला।

सुरक्षा में तैनात इंस्पेक्टर ने व्हाट्सएप नंबरों को नाम सहित मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक और एडीजी इंटेलीजेंस को तुरंत भेज दिया है। बता दे मामले की पूरी जानकारी पूर्व मुख्यमंत्री कार्यालय प्रभारी की तरफ से पत्रकारों को बताई गई है।
अभी पीएम मोदी की शपथ वाले दिन जम्मू कश्मीर में वैष्णो देवी जा रही यात्रियों की बस पर आतंकी ने हमला किया था, अब इसके बाद पूर्व सीएम उमा भारती के सुरक्षा अधिकारी के पास इस तरह के फोन आना। एक बड़ा सवाल खड़ा करता है, आतंकी बीजेपी के बड़े नेताओं के टारगेट तो नहीं कर रहे है? दरअसल, उमा भारती बीजेपी के लिए हम चौराहा और उनकी पहचान हिंदुत्ववादी नेता के तौर पर की जाती है।
उमा भारती बीजेपी के लिए फायरब्रांड नेता के रूप में जानी जाती है। राम जन्मभूमि आंदोलन में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री के रूप में नहीं ही, बल्कि कई बार खुजराहो लोकसभा सीट से संघर्ष किया है। साथ ही, वह केंद्र में विभिन्न मंत्रालयों में जिम्मेदारियाँ निभाई हैं।
साल 2014 में बीजेपी नेता उन्होंने झांसी लोकसभा से सांसद के रूप में चुनाव लड़ा और उन्हें नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में जल संसाधन, नदी विकास और गंगा सफाई मंत्री बनाया गया। हाल के लोकसभा चुनाव में, वे बहुत अधिक सक्रिय नहीं दिखीं, लेकिन उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रचार में सहायता की।












Click it and Unblock the Notifications