उज्जैन: कुलपति निवास होगा CM मोहन यादव का नया ठिकाना, शुरू हुआ रिनोवेशन का काम

Madhya Pradesh News: उज्जैन में सीएम मोहन यादव का नया सरकारी आवास तैयार हो रहा है। जी हां...उज्जैन में कुलपति के आवास को सीएम यादव के आवास में बदला जा रहा है। इससे पहले सीएम हाउस के लिए कुलसचिव के आवास का चयन हुआ था। लेकिन, सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए, अब उज्जैन का कुलपति निवास सीएम के रहने के लिए चुना गया है।

सीएम मोहन यादव जब उज्जैन आएं तो यहीं वे रात गुजार सकें और ऑफिस संचालित कर सकें। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बारे में जानकारी देते हुए विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति अखिलेश पांडेय ने बताया कि वो कुल सचिव के बंगले में शिफ्ट हो रहे है और उनके सामान की शिफ्टिंग शुरू हो गई है।

MP CM Mohan Yadav

जैसे ही बंगला खाली होगा, वैसे ही इसे सुरक्षा एजेंसी अपने कब्जे में ले लेगी। उसके बाद रिनोवेशन का काम शुरू होगा। रिनोवेशन के बाद मुख्यमंत्री की नेम प्लेट लगाई जाएगी। सीएम यादव को टाइट सिक्योरिटी दी गई है, ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से भी कुलपति निवास उपयुक्त है। तो वहीं, ऐसा बताया जा रहा है कि अपने कार्यों के लिए भी सीएम इस आवास का उपयोग कर सकेंगे।

ऐसा बताया जा रहा है कि यह बंगला करीब 4 एकड़ एरिया में बना हुआ है और इसमें 6 बेडरूम, 2 हॉल और 1 किचन है। कुलपति का बंगला सीएम यादव को अलॉट होते हुए प्रशासन ने कुल सचिव के बंगले को अपने कब्जे में लेकर उसका रिनोवेशन शुरु कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+