Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

उज्जैन के IPS सचिन अतुलकर का डांस वीडियो हुआ वायरल, 'शिवभक्त' अवतार में आए नजर

भोपाल। आईपीएस मीट 2020 के पहले दिन उज्जैन आईपीएस सचिन अतुलकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आईपीएस सचिन अतुलकर शानदार डांस करते हुए देखे जा सकते है। दरअसल, भोपाल में 19 फरवरी से दो दिवसीय आईपीएस (IPS) ऑफिसर्स मीट शुरू हुआ। इस दौरान उज्जैन के आईपीएस सचिन अतुलकर ने भगवान शिव के गाने पर डांस किया। उनका ये डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और पुलिस अफसर के इस अवतार की हर कोई तारीफ कर रहा है।

भोपाल में आयोजित हुआ IPS Meet 2020

भोपाल में आयोजित हुआ IPS Meet 2020

भोपाल में आयोजित आईपीएस मीट 2020 के पहले दिन आईपीएस अधिकारियों ने अपने परिवार के साथ खूब एंजॉय किया। सुबह मोतीलाल नेहरू स्टेडियम पर आईपीएस अधिकारियों के बीच हुए क्रिकेट मैच में जमकर चौके-छक्के जड़े तो शाम को इंदौर के आईपीएस अधिकारियों ने ओम शांति ओम फिल्म के टाइटल सांग पर डांस किया। वहीं भोपाल के पुलिस अधिकारियों ने 'तंदूरी चिकन विथ रसोगुल्ला' नाटक पर प्रस्तुति दी। इसमें एक साउथ इंडियन युवक का विवाह बंगाली युवती से होने की कहानी बताई गई।

उज्जैन एसएसपी सचिन अतुलकर का वीडियो हुआ वायरल

उज्जैन एसएसपी सचिन अतुलकर का वीडियो हुआ वायरल

आईपीएस मीट में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान उज्जैन एसएसपी सचिन अतुलकर शिव के गाने पर डांस किया। इस दौरान उन्होंने धोती पहनकर, हाथ में धूनी लेकर मंच पर प्रस्तुति दी। जिसका वीडियो उज्जैन पुलिस के फेसबुक पेज पर पोस्ट किया गया है। फेसबुक पर पोस्ट होने के बाद उनका ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आईपीएस सचिन अतुलकर 'शिवभक्त' अवतार में आए नजर आ रहे है।

वीडियो वायरल होने के बाद भाजयुमो ने की IPS को हटाने की मांग

वीडियो वायरल होने के बाद भाजयुमो ने की IPS को हटाने की मांग

हालांकि, दूसरी ओर उनके डांस पर विवाद भी हुआ। लोगों का दावा है कि जब सचिन अतुलकर डांस कर रहे थे, तब उनका पैर स्टेज पर मौजूद शिवलिंग पर लग गया था। हालांकि, सचिन अतुलकर ने इस तरह के किसी दावे को गलत बताया है। उन्होंने कहा, 'मैं तो शिवलिंग से काफी दूर था, इसलिए मेरा पैर शिवलिंग से टच हुआ ही नहीं।' इस तस्वीर में भी उनका पैर शिवलिंग से दूर नजर आ रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल कोठारी ने एसपी को हटाने की मांग की है। उन्होंने वीडियो को ट्वीट कर कहा, "उज्जैन एसपी सचिन अतुलकर द्वारा भगवान महाकाल पर जूता रखना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, तत्काल उज्जैन से हटाया जाए।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+