खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी की AC बोगी में लगी आग, चितहरी स्टेशन के पास टैंकरों से बुझाई गई आग
महोबा से खजुराहो के बीच चितहरी स्टेशन के पास उदयपुर-खजुराहो इंटरसिटी के एसी कोच से धुंआ उठता देख यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। तत्काल ट्रेन को आउटर पर रोका तो सारे यात्री बाहर निकल आए। टैंकरों के पानी से आग बुझाई गई।


Recommended Video
गोंडवाना एक्सप्रेस के एसी कोच का पहिया जाम, धुंआ निकलने से हड़कंप
रेलवे से मिली जानकारी अनुसार उदयपुर से खजुराहो के लिए निकली उदयपुर-खजुराहो ट्रेन में महोबा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में कोई खराबी आई थी। जिस कारण 1 घंटे ट्रेन महोबा स्टेशन पर खड़ी रही। काफी मशक्कत के बाद खराबी को महोबा स्टेशन पर सुधारा गया था। उसके बाद यह ट्रेन खजुराहो के लिए निकाली थी, जो लवकुशनगर के पठा चैतहरी गांव तक पहुंची थी जहां पर एसी सर्किट में कोई खराबी होने के कारण अचानक धुआं दिखाई देने लगा। धुआं देखकर यात्रियों ने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिए, तब ट्रेन में तैनात स्टाफ ने मौजूदा संसाधनों से आग पर काबू पाया और ट्रेन खजुराहो के लिए रवाना हुई। लवकुशनगर क्षेत्र के पठा चितहरी स्टेशन से करीब सवा सात बजे के बाद ट्रेन को खजुराहो के लिए रवाना किया गया।












Click it and Unblock the Notifications