पुलिस को देख भाग छूटे दो युवक, दोनों कुएं में गिरे, एक की मौत

Damoh New , दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह जिले के मडियादो थाना इलाके में पुलिस की गाड़ी आती देख दो युवक भाग छूटे। भागते-भागते दोनों एक कुएं में जा गिरे। एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया।

Two youth fall down in well in Damoh

पुलिस के अनुसार रात करीब 12 बजे पुलिस को मडियादो थाना क्षेत्र में किसी विवाद की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर जा रही थी तो रास्ते में पुलिस की गाड़ी ( Dial 100 ) देख दो युवक भागते दिखे। पुलिस ने पीछा किया तो थोड़ी देर बाद पता चला कि दोनों युवक अंधेरे के कारण भागते-भागते एक कुएं में गिर गए।

60 फीट गहरे सूखे कुएं में गिरे युवकों को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला और स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने भैया आदिवासी नामक युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरा युवक अमन उपचाराधीन है। दोनों युवक पुलिस की गाड़ी देख क्यों भागे?। इसकी वजह अभी पता नहीं चल पाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+