Betul News: एक लड़की के दो प्रेमी, प्रेमिका को लड़के के साथ कमरे में देखा तो दूसरे ने उठाया खौफनाक कदम
Betul News: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से खौफनाक मामला सामने आया है। यहां प्रेम प्रसंग में एक छात्र की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस हत्याकांड से जुड़े 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। मंगलवार की सुबह सड़क किनारे एक इंजीनियरिंग के छात्र की लाश सड़क किनारे मिली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पीएम के लिए भेज दिया था।

आरोपियों ने घटना को 19 दिसम्बर को अंजाम दिया था। मृतक का नाम पंकज यदुवंशी था। उसकी लाश बैतूल के गंज थाना क्षेत्र में मिली थी। पंकज के घरवालों ने आशंका जताई थी कि उसकी हत्या की गई हैं। पुलिस इस एंगल से पूरे घटना की जांच कर रही थी।
पुलिस के जानकारी अनुसार छात्र के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो उसमें पंकज के शरीर के आंतरिक अंगों में गंभीर चोटों का पता चला। तब पुलिस ने इस वारदात में हत्या की धारा बढ़ा दी।
संदेह के आधार पर हेमंत यादव और देवेन्द्र यादव नाम के 2 लड़कों को पुलिस ने हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान इन दोनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया। आरोपियों ने बताया कि हेमंत यादव की एक नाबालिग लड़की के साथ दोस्ती थी, जिसे हेमंत ने सोमवार की रात हमलापुर में ही पंकज यदुवंशी के साथ एक कमरे में रंगे हाथों पकड़ लिया था।
हेमंत ने वारदात को अंजाम देने के लिए अपने साथी देवेंद्र को बुलाया और दोनों पंकज को माचना नदी के किनारे ले गए, जहां उन्होंने उसके साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद, उन्होंने पंकज को मरा हुआ समझकर वहीं छोड़ दिया और चले गए। पंकज का मोबाइल भी नदी में फेंक दिया था। पुलिस आरोपियों को घटनास्थल पर ले गई और पंकज का मोबाइल बरामद किया। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
बैतूल की एसडीओपी शालिनी परस्ते ने बताया कि 19 दिसम्बर को हमलापुर क्षेत्र में पंकज यदुवंशी नामक युवक की लाश बरामद हुई थी। वारदात को अंजाम देने वाले दो लड़कों को गिरफ्तार कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications