एक दुल्हन के दो दूल्हे : प्रेम विवाह के बाद अब अरैंज मैरिज में मचा बवाल, पहले वाला दूल्हा जेल में
शिवपुरी, 14 दिसम्बर। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक दूल्हन के दो दूल्हों का मामला सामने आया है। एक से प्रेम विवाह रचाया और दूसरे से अरैंज मैरिज। मामला इतना पेचिदा हो गया कि दूसरी शादी में बवाल मच गया। वजह ये है कि प्रेम विवाह के चलते पहले दूल्हे को जेल भिजवाने के बाद दूसरी शादी करने पर आपत्ति जताई गई।
Recommended Video

आठ माह पूर्व अखिलेश परिहार के साथ शादी की
दरअसल, सोमवार को शिवपुरी के करेरा के एक मंदिर में शादी हो रही थी। जिस लड़की की मंदिर से शादी हो रही थी उसी लड़की ने आठ माह पूर्व अन्य युवक अखिलेश परिहार के साथ शादी की थी। दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे। चूंकि उस समय लड़की नाबालिग थी। इसलिए लड़की पक्ष ने अखिलेश पर मामला दर्ज करवा कर उसे जेल भेज दिया था। तभी से अखिलेश जेल में ही है।

अब मंदिर में हो रही दूसरी शादी
वहींं, अब मंदिर में हो रही दूसरी शादी की भनक जेल में बंद अखिलेश के चाचा साहब सिंह परिहार को लग गई। चाचा मंदिर पहुंचा और लड़की पक्ष से अखिलेश के साथ हुई शादी को तोड़ने या उसे जेल से बाहर करवाने के बाद लड़की की दूसरी शादी करने की बात करने लगा।

लोगों की जमकर पिटाई कर दी
इसी बात से नाराज लड़की वालों ने साहब सिंह और उसके साथ आए लोगों की जमकर पिटाई कर दी। वहीं, मंदिर में शादी करने आया वर पक्ष वधु को विदा कर अपने साथ ले गया। इधर, करेरा पुलिस ने साहब सिंह परिहार की शिकायत पर मारपीट करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

हम शादी रुकवाने गए तो मारपीट की गई
साहब सिंह ने बताया कि पहली शादी उसके भतीजे के साथ हुई थी। तब लड़की नाबालिग थी। इस पर लड़के को जेल भिजवा दिया था। डोंगरी की उस लड़की ने अब दूसरी शादी कर ली। हम शादी रुकवाने गए तो हमारे साथ मारपीट की गई।












Click it and Unblock the Notifications