Madhya Pradesh: शहडोल में दो मालगाड़ियां आपस में टकराईं, लोको पायलट की मौत, 2 घायल
Madhya Pradesh में बुधवार को दो मालगाड़ियां टकरा गईं। जिससे काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। इस घटना में ट्रेन के ड्राइवर भी घायल हुए।

मध्य प्रदेश में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है, जहां शहडोल में दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं। जिससे उनके इंजन में आग लग गई। घटना के तुरंत बाद रेलवे ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया था। इस घटना में एक लोको पायलट की मौत हो गई, जबकि दो घायल हुए।
जानकारी के मुताबिक सिंहपुर रेलवे स्टेशन के पास दो मालगाड़ी एक ही रूट पर आ गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रेनें पटरी से उतर गईं। इस घटना में ट्रेन के इंजन में भी आग लगी। जिससे चालक घायल हो गए।
वहीं दूसरी ओर इस हादसे की वजह से बिलासपुर-कटनी रूट की सभी ट्रेनें प्रभावित हो गई हैं। घटना स्थल पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं, जो हादसे के कारणों की जांच कर रहे। साथ ही रूट को फिर से बहाल करने के लिए तेजी से काम किया जा रहा।
कैसे हुई टक्कर?
जानकारी के मुताबिक सिंहपुर स्टेशन पर एक मालगाड़ी खड़ी थी। सुबह साढ़े 6 के आसपास दूसरी मालगाड़ी आई और उसने तेज से टक्कर मारी। जिससे ट्रेन का इंजन पटरी से उतर गया। चश्मदीदों के मुताबिक बगल के ट्रैक पर जा रही मालगाड़ी को भी इस हादसे में नुकसान पहुंचा है।
कई डिब्बे पटरी से उतरे
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मालगाड़ी के कई डिब्बे एक दूसरे के ऊपर चढ़ गई, जबकि कुछ पटरी से उतर गए। रेलवे की टीम उनको हटाने का काम कर रही, ताकि जल्द से जल्द बाधित रूट को खोला जा सके।
फरवरी में भी हुआ था बड़ा हादसा
इससे पहले फरवरी में यूपी के सुल्तानपुर में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ था, जहां दो मालगाड़ियों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। ये हादसा इतना जबरदस्त था कि 10 डिब्बे पटरी से उतर गए। बाद में पता चला कि एक गाड़ी ने रेड सिग्नल जंप किया था। जिस वजह से हादसा हुआ। इस घटना की वजह से भी घंटों तक ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित थी।












Click it and Unblock the Notifications