MP News: इटारसी स्टेशन पर सहरसा स्पेशल ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतरे, एक सप्ताह में यह तीसरी घटना
Itarsi station news: इटारसी स्टेशन पर सोमवार शाम 6:30 बजे सहरसा स्पेशल ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। यह घटना तब हुई जब ट्रेन प्लेटफार्म नंबर 2 पर थी। हादसे की सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और पटरी से उतरे डिब्बों को ट्रैक पर वापस लाने का प्रयास कर रही हैं।
अधिकारियों के अनुसार, रानी कमलापति स्टेशन से चलकर इटारसी होते हुए सहरसा जा रही ट्रेन 01663 के बी-1 और बी-2 कोच प्लेटफार्म पर प्रवेश के दौरान पटरी से उतर गए। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और स्थिति की गंभीरता के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हाल ही में रेलवे की वेटिंग डाउन लाइन पर आमला से बीना जा रही मालगाड़ी के वैगन भी पटरी से उतर गए थे। इस हादसे के बाद से ट्रेन सेवाओं पर असर पड़ने की संभावना है। अधिकारियों का कहना है कि पूरी जानकारी जांच के बाद ही प्राप्त होगी।












Click it and Unblock the Notifications