अशोकनगर: बारात की जीप पलटी, 2 बच्चों की मौत, 5 घायल

Ashok Nagar News, अशोकनगर। अशोकनगर जिले की नईसराय तहसील के पास बारात से लौट रही पलट जाने से दो बच्चों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए हैं। घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं। इन्हें जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

two child died and five injured in road accident at ashoknagar

जानकारी के अनुसार बीते दिन कुशवाह समाज के लोग कुशमौदा गुना से ईशागढ़ बारात लेकर आए थे। शादी का पूरा कार्यक्रम दिन का था। जहां से रात 11 बजे दहेज का सामान भरकर पिकअप से लगभग 12 बाराती घर जा रहे थे। ड्राइवर कथित तौर पर शराब के नशे में था।

नशे के कारण वह पिकअप का संतुलन नहीं बनाए रख पाया। लगभग 11:30 बजे नईसराय के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना स्थल से वाहन चालक फरार हो गया है। हादसे में 15 वर्षीय सचिन एवं 12 वर्षीय हर्ष कुशवाह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें 108 की मदद से जिला अस्पतला लाया गया।

इधर, शादी से दो दिन पहले दुल्हन की मौत

हटा थाने के ​जांच अधिकारी एसबी मिश्रा के अनुसार मगरोन में रहने वाले वहीद खान की 20 साल की बेटी सायरा बी किसी और से शादी करना चाहती थी, लेकिन परिवार के लोगों को यह मंजूर नहीं था। परिवार के लोगों ने 20 साल की बेटी को बहुत समझाने की कोशिश की। उसकी शादी भी दूसरी जगह तय कर दी, लेकिन युवती जिससे प्यार करती थी। उसी से ही शादी करना चाहती थी।

यही वजह रही कि जब युवती के माता पिता अपनी बेटी की विदाई की तैयारी कर रहे थे। उसकी शादी के जश्न में डूबे थे। वहीं शादी के 2 दिन पहले वह दुनिया से विदा हो गई। उसने कीटनाशक का सेवन कर लिया। इसके बाद युवती को मगरोन से हटा अस्पताल लाया गया, लेकिन जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+