Shivpuri news: वन अमले पर किया था हमला, 12 घरों पर चला बुलडोजर
शिवपुरी में चला बुलडोजर, एक दर्जन मकानों को ढहाया, वन विभाग के अमले पर हमला करने वाले आरोपियों के थे घर, 600 बीघा वन भूमि को कराया अतिक्रमण से मुक्त
Shivpuri में बुलडोजर ने 12 बदमाशों को बेघर कर दिया। इन बदमाशों ने वन विभाग के अमले पर हमला करते हुए वन विभाग के 5 कर्मचारियों को बुरी तरह घायल कर दिया था। बदमाशों की इतनी हिम्मत देखकर पुलिस-प्रशासन ने बुलडोजर का सहारा लिया और बुलडोजर के सहारे इन बदमाशों के 12 मकानों को ढहा दिया गया। इस तरह बदमाश बेघर हो गए।

सतनवाड़ा रेंज के चितौरा चटोरी में हुआ था वन अमले पर हमला
वन विभाग के अमले को सूचना मिली थी कि सतनवाड़ा रेंज के चितौरा चटोरी बीट क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा वन भूमि पर खड़े हुए वृक्षों को काट कर उस जमीन पर अतिक्रमण किया जा रहा है। यह जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। वन विभाग की टीम में डिप्टी रेंजर विष्णु सेन समेत 5 लोग शामिल थे। वन विभाग की टीम ने देखा कि मौके पर जमीन जोतने का काम किया जा रहा था जिसे वन विभाग की टीम ने रोकने की कोशिश की।

दो दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने कर दिया हमला
वन विभाग की टीम द्वारा जब वन भूमि पर अतिक्रमण करने से रोका गया तो अचानक वन विभाग के अमले पर पीछे से 2 दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने हमला बोल दिया। अचानक हुए इस हमले से वन विभाग की टीम संभल नहीं पाई और बदमाशों ने टीम पर हमला बोल कर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घायल वन विभाग की टीम को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आरोपियों की पहचान कर पहुंचाया गया बुलडोजर
वन विभाग की टीम पर हुए हमले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की तुरंत पहचान की और इसके बाद पुलिस-प्रशासन की टीम ने बुलडोजर मंगाया और सीधा आरोपियों के घर पर पहुंच गए। यहां आरोपियों के 2 पक्के और 10 कच्चे मकान बने हुए थे। इसके साथ ही आरोपियों ने 600 बीघा वन भूमि पर अतिक्रमण कर रखा था।

बुलडोजर ने ढहाए 12 मकान और वन भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त
बुलडोजर की मदद से आरोपियों के 12 मकानों को तोड़ने की कार्रवाई की गई। कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच में आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया गया और थोड़ी देर में आरोपियों के 12 घर जमींदोज कर दिए गए। इसके साथ ही वन विभाग की 600 बीघा जमीन को भी अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।












Click it and Unblock the Notifications