‘वेंडर’ ने रेल मंत्रालय को किया ‘ट्वीट’, प्रसूता को स्टेशन पर 20 मिनट में मिली मदद
दिल्ली से दमोह जा रही एक प्रसूता को तेज दर्द के बाद झांसी स्टेशन पर उतारा गया, उसके दर्द को समझ एक वेंडर ने रेल मंत्रालय को ट्वीट कर दिया और चंद मिनटों में ही प्रसूता को मदद मिल गई।


दरअसल दमोह जिले की रहने वाली संगीता लोधी अपने पति के साथ दिल्ली में काम करती हैं। उनके प्रसव का आखिरी समय चल रहा था, जिस कारण वे हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से एमपी संपर्क क्रांति में बैठकर दमोह अपने घर जा रहीं थी। इसी दौरान रास्ते में तेज प्रसव पीड़ा सताने लगी। सहयात्रियों की सलाह पर संगीता के पति ने उन्हें झांसी रेलवे स्टेशन पर उतार लिया, लेकिन संगीता प्लेटफार्म पर ही तेज प्रसव पीड़ा से तड़पने लगी। उसका पति लाचार यहां-वहां मदद के लिए दौड़ने लगा।

Recommended Video

वेंडर तनवीर ने रेल मंत्रालय को किया था ट्वीट
झांसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर 1 पर वेंडर तनवीर जूस का काॅर्नर लगाते हैं। उनकी नजर जैसे ही फर्श पर लेटी संगीता पर पड़ी तो परेशान होते पति से उनका टिकट मांगा था। उसमें से पीएनआर नंबर लेकर अपने मोबाइल से डिटेल के साथ रेल मंत्रालय को ट्वीट कर दिया। तनवीर वहीं पर रुककर संगीता की मदद करने लगा। करीब 20 मिनट बाद प्लेटफाॅर्म पर रेलवे अस्पताल के डाॅक्टरों की एक टीम जिसमें महिला डाॅक्टर भी थी, मौके पर पहुंच गई। उन्होंने प्रसूता का चैकअप किया तो उसे अस्पताल तक ले जाने का समय नहीं था। तय किया गया कि प्लेटफाॅर्म पर ही प्रसव कराना पड़ेगा।
कंबल और चादर से बनाया पर्दा, कराया प्रसव
स्टाफ से कंबल और चादर मंगवाए, संगीता को बैंच पर लिटाया और महिला डाॅक्टर व स्टाॅफ ने वहीं पर उसका प्रसव कराया। संगीता ने एक स्वस्थ्य बच्चे को जन्म दिया। बाद में जच्चा-बच्चा को झांसी स्टेशन के पास इमरजेंसी एवं ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। मौके पर मौजूद डाॅक्टरों व संगीता के पति और अन्य लोगों ने वेंडर तनवीर की समझादारी व सूझबूझ की सराहना करते हुए खूब तारीफ भी जिस कारण प्रसूता को समय पर मदद मिल सकी और मां-बेटे दोनों की जान बच गई। तनवीर ने नवजात शिशु को गोद में उठाकर उसके साथ फोटो भी खिंचाई।












Click it and Unblock the Notifications