मध्य प्रदेश में कोविड-19 की दो लाख वैक्सीन से भरा ट्रक सड़क किनारे छोड़ा, कीमत आठ करोड़ रुपए
भोपाल, 1 मई। कोरोना महामारी के संकट में जहां देश में कई जगहों पर वैक्सीन की आपूर्ति समय पर नहीं हो रही है। वहीं, मध्य प्रदेश के नरसिंहहपुर जिले में कोविड-19 की दो लाख से ज्यादा वैक्सीन से भरा ट्रक सड़क पर खड़ा मिला है।
Recommended Video
Madhya Pradesh: Vaccine से भरा मिला लावारिस Truck, मामले की जांच में जुटी पुलिस । वनइंडिया हिंदी

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में करेली बस स्टैण्ड के पास शनिवार को वैक्सीन से भरे ट्रक को लावारिश खड़ा देख पुलिस को सूचना दी।
फिर पता चला कि ट्रक में दो लाख चालीस हजार भारत बायोटेक कोवैक्सीन डोज लोड थी। ट्रक चालक व परिचालक वहां मौजूद नहीं थे। अनुमान है कि लावारिश खड़े मिले ट्रक में मिली कोरोना वैक्सीन डोज की कीमत करीब आठ करोड़ रुपए है।
करेली पुलिस स्टेशन एसआई आशीष बोपचे के अनुसार जब ट्रक चालक के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की गई तो वह झाड़ियों में पड़ा मिला। पुलिस चालक व परिचालक की तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications