Bhopal News: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भोपाल में जुटे भाजपा के टॉप लीडर्स, 68% वोट शेयर का रखा लक्ष्य

लोकसभा चुनाव को लेकर शनिवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में दो अहम बैठक आयोजित की गई। पहली बैठक लोकसभा क्लस्टर प्रभारी की हुई। वहीं दूसरी बैठक लोकसभा प्रभारी के साथी विस्तारक और संयोजकों की हुई। दोनों ही बैठकों में संगठन के प्रमुख पदाधिकारी ने इन सभी नेताओं पर हर सीट का फीडबैक माइक्रो लेवल तक का दिया।

भाजपा अब हर बूथ मोदी बूथ का नारा देकर लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर आगे बढ़ेगी। दोनों बैठकों में मिशन 29 के तहत सबसे ज्यादा बात छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र को लेकर हुई इसी पर अभी भी कांग्रेस का कब्जा है। भाजपा की शनिवार को ही बैठक में यह तय किया गया कि हर बूथ मोदी बूथ होगा। इसको दृष्टिगत रखते हुए हर बूथ पर वोट प्रतिशत बढ़ाने का काम सभी को करना है। इसी मिशन पर काम कर हर पार्टी के लोकसभा प्रभारी विस्तारकों ने माइक्रो लेवल पर पार्टी के पदाधिकारियों को अब तक का अपडेट बैठक में दिया।

Top leaders of BJP gathered in Bhopal for Lok Sabha elections 2024, set a target of 68% vote share

क्लस्टर प्रभारी की बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बिल संतोष, प्रदेश के लोकसभा प्रभारी महेंद्र सिंह, और से प्रभारी सतीश उपाध्याय के साथ ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल, और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उपस्थित थे। इसके अलावा, ग्वालियर चंबल की लोकसभा सीटों के क्लस्टर प्रभारी नरोत्तम मिश्रा, सागर संभाग के लोकसभा क्षेत्र के क्लस्टर प्रभारी भूपेंद्र सिंह, रीवा शहडोल के क्लस्टर प्रभारी राजेंद्र शुक्ला, महाकौशल लोकसभा क्षेत्र के क्लस्टर प्रभारी पहलाद पटेल, भोपाल नर्मदा पुरम विश्वास सारंग, और इंदौर संभाग के लोकसभा क्षेत्र के क्लस्टर प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय, उज्जैन संभाग के लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी जगदीश देवड़ा भी उपस्थित थे।

Top leaders of BJP gathered in Bhopal for Lok Sabha elections 2024, set a target of 68% vote share

68% वोट शेयर हासिल करने का लक्ष्य

कलस्टर बैठक के पश्चात, विस्तारकों की एक और बैठक हुई, जिसमें प्रदेशाध्य वीडी शर्मा ने घोषित किया कि "हर बूथ पर 10% वोट शेयर बढ़ाने का संकल्प लेकर हमारी यह बैठक हुई है। पिछले बार के लोकसभा चुनाव में 58% वोट हासिल हुआ था, लेकिन इस बार हमारा लक्ष्य है कि हम 68% वोट शेयर प्राप्त करें।"

उन्होंने जारी रखते हुए कहा, "हमारा मुख्य लक्ष्य है कि हम मध्यप्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करें। इस मुद्दे पर रणनीति तैयार करने के लिए आज हमने बैठक की है। संगठन महामंत्री बीएल संतोष, लोकसभा प्रभारी महेंद्र सिंह, और सतीश उपाध्याय हमें मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। हम सभी मिलकर मध्यप्रदेश की 29 सीटों पर जीत हासिल करेंगे।"

आज भी कई बैठकें: आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में कई बैठकें हैं, जिनमें लोकसभा चुनाव से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। इन बैठकों में कलस्टर लेवल ऑफिस, लोकसभा चुनाव कार्यालयों के उद्घाटन, केंद्रीय नेताओं के दौरे, रैली, सभाओं, रोड शो जैसे कार्यक्रमों पर विवेचना की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+